नई दिल्ली: सोने की कीमत 85,000 हजार रूपये से ज्यादा हो चुकी है। बजट आने के बाद से सोने के दाम में लगातार उछाल हो रही है। बजट आने के बाद इंपोर्ट ड्यूटी नहीं बढ़ाई गई है। लेकिन इसके बाद भी सोने के दाम में तेजी हो रही है। आज 5 फरवरी को सोना काफी महंगा हो चुका है। वहीं 24 और 22 कैरेट सोने का दाम 400 रूपये कम हुआ है। 10 ग्राम सोने की कीमत 85,300 रूपये के ऊपर तक पहुंच गया है।
क्यों पहुंच गई 85000 रूपये से ज्यादा
बाजार में हलचल के अलावा अमेरिकी नीतियों में बदलाव की वजह से सुरक्षित निवेश मानकर इसमें पैसा दिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ब्याज दरें कम हो जाती है और बाजार में अनिश्चितता बनने लगती है। इससे सोना काफी महंगा हो जाता है। भारत में शादियों और त्योहारों के तौरान इसकी मांग में बढ़त होगी। आने वाले समय में सोने की कीमत ज्यादा हो सकती है।
दिल्ली-मुंबई में ये चल रहा 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में 400 रूपये की बढ़त हुई है। यह दाम 85,360 रूपये तक पहुंच गया। वहीं दूसरी तरफ 22 कैरेट सोने का दाम 78260 रूपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 85210 रूपये और 22 कैरेट सोने का दाम 78110 रूपये पर बना हुआ है।
5 फरवरी को चांदी की कीमत हुई जारी
5 फरवरी को चांदी की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली है। फिलहाल चांदी की कीमत 98,400 रूपये प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है। सोने के अलावा चांदी की कीमत में लगातार गिरावट देखने को मिली है। वहीं अभी सिल्वर अपने रिकाॅर्ड स्तर दाम पर नहीं पहुंचा है। वहीं सोने अपने पिछले साल के पीक स्तर को पार कर चुका है।
देश के बड़े शहरों में सोने का दाम
– दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 78260 रूपये, 24 कैरेट सोने की कीमत 85360 रूपये है।
– कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 78110 रूपये, 24 कैरेट सोने की कीमत 85210 रूपये है।
– मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 78110, 24 कैरेट सोने की कीमत 85210 रूपये है।
– चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 78110 रूपये है, 24 कैरेट सोने की कीमत 85210 रूपये है।