चैंपियन ट्रॉफी से ठीक पहले भारतीय टीम का मुकाबला इंग्लैंड टीम से होना है जिसमें पांच T20 मैच और तीन वनडे मैच खेली जानी है। चैंपियन ट्रॉफी के तैयारी के लिए यह मुकाबला भारत लिए काफी अहम हो सकता है। T20 मुकाबलाजो की सूर्यकुमार की कप्तानी में खेली जाएगी। सूर्यकुमार यादव के कप्तानी में भारत आज तक कोई भी सीरीज नहीं हारी है।
भारत और इंग्लैंड की टी-20 सीरीज: 14 साल का इंतजार
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी-20 खेली जानी है जिसकी शुरुआत 22 जनवरी से कोलकाता में होने जा रही है।आखरी बार इंग्लैंड ने भारत मई 14 साल पहले जीत हासिल की थी। इंग्लैंड ने भारत में आखिरी बार 2011 में टी-20 सीरीज जीती थी। इसके बाद से भारतीय टीम ने भारत में इस फॉर्मेट में इंग्लैंड से अभी तक नहीं हारी है।
टी20 में भारत और इंग्लैंड का आमना-सामना
दोनों टीमों के टी20 रिकॉर्ड पर अगर नजर डाली जाए तो भारत और इंग्लैंड के बीच 2007 से अब तक 24 T20 मैच खेले गए हैं जिसमे भारत ने 13 और इंग्लैंड में 11 मुकाबले जीते हैं। भारत में खेले गए 11 मैच में भारत का पकड़ भारी रहा है जिसमे भारतीय टीम ने 6 मुकाबले में जीत दर्ज की है ।
भारतीय टीम की कप्तानी और कैसा रहा इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन
भारत की तरफ से महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा ने अलग-अलग समय पर कप्तानी की है। जब भारतीय टीम का कमान धोनी संभाल रहे थे तो उस समय भारत इंग्लैंड के खिलाफ कोई टी-20 सीरीज नही जीत पाई थी। धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद भारत का इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में पलड़ा भारी रहा है। कोहली और रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को लगातार चार सीरीज में हराया है ।
ICC टूर्नामेंट में भारत है आगे
ICC टी-20 वर्ल्ड कप में भी भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। दोनों टीमों के बीच 5 मुकाबले खेले गए हैं जिसमे भारत ने 3 बार जीत दर्ज की है। भारत ने 2007 और 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जीता है और वहीं इंग्लैंड 2010 और 2022 में चैंपियन बना था।
भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अंग्रेजी बल्लेबाज
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं उन्होंने अब तक 22 माचो में 498 रन बनाए हैं। बटलर के बाद भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज जैसन रॉय और ऐन मॉर्गन हैं जो कि अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं। अगर बात की जाए तो बटलर अब तक भारत के खिलाफ 498 रन बना चुके हैं वहीं जैसन रॉय 356 और ऐन मॉर्गन 347 रन बना चुके हैं।