AB de Villiers: भारत के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय फैंस लगा रहे थे इस विदेशी बल्लेबाज के नारे ; यह देख हैरान रह गए भारतीय खिलाड़ी

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और मिस्टर 360 के नाम से पुरे दुनिया भर में मशहूर AB de Villiers ने भारतीय फैंस के दिल में एक अलग ही जगह बनाई है। उन्होंने मई 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन IPL में डिविलियर्स 2021 तक खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। इसी बीच भारतीय फैंस ने जब मुंबई के वानखेड़े में जब फैंस ने एबी-एबी के नारे लगाए तो विराट कोहली और रोहित शर्मा भी हैरान रह गए।

भारतीय फैंस का प्यार और सम्मान

जब AB de Villiers बैटिंग करने आते थे तब भारतीय फैंस काफी उत्साहित हो जाते थे। एक बार 25 अक्टूबर 2015 के ODI मैच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 50 हजार दर्शकों ने जब उनका नाम एबी-एबी चिल्लाया तो अलग ही माहौल बन गया। उस मुकाबले में विराट कोहली भी खेल रहे थे और बाद में एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया के रोहित शर्मा भी इस क्राउड साउंड से हैरान रह गए थे।

AB de Villiers का क्रिकेट करियर

AB de Villiers ने अपने करियर में कई रिकार्ड्स बनाए और कई अनोखी पारी खेली। AB de Villiers ने टेस्ट क्रिकेट में 114 मैचों में 50.66 की औसत से 8765 रन बनाए जिसमे 22 शतक और 46 अर्धशतक शामिल था। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में पकिस्तान के खिलाफ नाबाद 278 रन बनाए जो उनका टेस्ट में हाईएस्ट स्कोर है। उनके वनडे इंटरनेशनल करियर की बात की जाय तो उन्होंने 228 मैचों में 53.50 की औसत से 9577 रन बनाए हैं जिसमे 25 शतक और 53 अर्धशतक शामिल है। उन्होंने वनडे के इतिहास में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड उनके नाम है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक मैच में मात्र 31 गेंदों में शतक जर दिया था। वनडे करियर में ऐ बी का हाईएस्ट स्कोर 176 रन है जो की बांग्लादेश के खिलाफ आया था। उन्होंने T20 इंटरनेशनल में 78 मैचों में 1672 रन बनाए हैं।

IPL में डिविलियर्स का प्रदर्शन

AB de Villiers ने इंटरनेशनल मैचों के साथ-साथ आईपीएल में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उन्होंने ने आईपीएल में 39.70 की औसत से 184 मैचों में 5162 रन बनाए हैं जिसमे 3 शतक और 40 अर्धशतक शामिल है। विराट के साथ ऐ बी ने RCB के लिए कई यादगार पारी खेली है। ऐ बी ने अपने जबरदस्त बल्लेबाजी से भारतीय फैंस के दिल में एक अलग जगह बनाई हैं।