IPL 2025 का सभी फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार हैं और इसी बीच IPL को लेकर एक बार अपडेट सामने आया है। इस बार इस टूर्नामेंट में कुछ बदलाव किए गए हैं जिनमें दिल्ली में मैच नही खेला जायगा और दो टीमों को अपने घरेलू मैदान में ना खेलना शामिल किया गया है। ये खबर क्रिकेट फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला हो सकता है।
आईपीएल 2025 का शेड्यूल और बदलाव
आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल जल्द ही जारी किया जायगा लेकिन जो अपडेट सामने आई है उसके मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स अपनी घरेलू जमीन पर मुकाबले नहीं खेल पाएंगी। इसके पीछे का कारण वेन्यू से जुड़ी कुछ समस्याएं बताई जा रही हैं।
दिल्ली में क्यों नहीं होंगे मैच
आपको बता दे कि इस बार आईपीएल 2025 में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल के मुकाबले नहीं खेले जाएंगे। नई अपडेट के अनुसार पता चला है कि स्टेडियम में काम चल रहा है जिसकी वजह से दिल्ली कैपिटल्स को अपने घरेलू मैच को किसी और मैदान पर खेलना होगा। लेकिन बीसीसीआई की तरफ से इस पर कोई अपडेट नहीं आई है।
राजस्थान रॉयल्स भी नहीं खेलेगी घरेलू मैदान पर
राजस्थान रॉयलएस को भी अपने घरेलू मैदान पर खेलने का मौका नहीं दिया जाएगा। जयपुर के सवई मानसी स्टेडियम में चल रहे रिनोवेशन के कारण राजस्थान रॉयल्स को अपने घरेलू मुकाबला किसी और मैदान पर खेलना होगा। यह खबर राजस्थान के फैंस के लिए निराशा जनक है।
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम्स अपने होम ग्राउंड पर मुकाबला खेलेंगे। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मैच आयोजित किए जाएंगे।
आईपीएल 2025 की कुछ जानकारियां
आपको बता दे की IPL की शुरुआती की तारीख की घोषणा अभी तक नहीं की गई है लेकिन उम्मीद है के जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। आईपीएल को कई शहरों में और कई मैदान पे खेला जाएगा। इस बार IPL में दिल्ली और राजस्थान अपने होम ग्राउंड पे मुकाबला नही खेलेगे। इस बार टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स अपने-अपने मुकाबले कोअपने होम ग्राउंड पे खेलेंगी।