Naag Panchami 2025 : साल 2025 में जान लें कब मनाई जाएगी नाग पंचमी, नोट कर लें तारीख़!

Nag Panchami 2025: नाग पंचमी का त्यौहार प्रत्येक वर्ष सावन के महीने में मनाया जाता है। वहीं, नाग पंचमी सावन महीने के शुक्ल पक्ष कि पंचमी तिथि के दिन पड़ती है। आमतौर पर अक्सर आपने भी देखा होगा कि नाग पंचमी अगस्त या जुलाई के महीने में पड़ती है। खास बात इस पर्व कि ये है कि महिलाएं नाग देवता कि पूजा करती हैँ। वर्ष 2025 में सावन के महीने कि शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है और 9 अगस्त को समाप्ति है। ऐसे में जानते हैँ कि साल 2025 में किस दिन धूम – धाम से मनाई जाएगी नाग पंचमी।

नाग पंचमी 2025 शुभ मुहूर्त ( Nag Panchmi 2025 Shubh Muhurat)

• मंगलवार के पावन दिन नाग पंचमी का त्यौहार 29 जुलाई, 2025 को मनाया जाएगा।

• नाग पंचमी में पूजा के शुभ मुहूर्त कि बात करें तो सुबह के 05:41 से लेकर के 08:23 मिनट तक रहेगा।

यह भी पढ़ें: नाखूनों से जानें लोगों कि पर्सनालिटी, बेहद रचनात्मक और कल्पनाशील होते हैँ ऐसे नाखून के शेप वाले लोग!

नाग पंचमी 2025 शुभ योग ( Nag Panchami 2025 Shubh Yog)

*नाग पंचमी के दिन शिव योग और सिद्ध योग रहेगा।

यह भी पढ़ें: Holi 2025: होली के शुभ दिन लगने जा रहा साल का पहला ग्रहण, जान लें कब खेल सकते हैँ रंग!

नाग पंचमी 2025 पूजन विधि ( Nag Panchmi 2025 Pujan Vidhi)

• नाग पंचमी के दिन सुबह विधि विधान से स्नान करें और व्रत का संकल्प भी लें।

• मंदिर जरूर जाएँ और शिव जी कि पूजा करने के बाद ज़ल या दूध से अभिषेक करें।

• साथ ही बेल पत्र अर्पित करना न भूलें।

• नाग पंचमी के दिन घर के बाहर गोबर से सांप जरूर बनाएं।

• नाग देवता के लिए मन्त्रों का जाप करें।

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: बुद्धि के तेज लोग गलती से भी अपनी पत्नी को नहीं बताते जीवन से जुड़ी ये बातें!

जान लें क्या है नाग पंचमी का महत्व ( Nag Panchami Imporatance) 

सर्प को सनातन धर्म में बहुत ही ज्यादा पूज्यनीय माना जाता है। नाग पंचमी के दिन पूजा के समय बारह नाग के पूजन का विधान है। लोग मिट्टी से सर्प बनाते हैँ और उनकी पूजा करते हैँ। दूध एवं अन्य खाद्य प्रदार्थ भी चढ़ाते हैँ।