Ladli Behna Yojna: मध्य प्रदेश में चल रही मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना के तहत एक बहुत बड़ी अपडेट सामने आ रही है। इस योजना से 3000 से ज्यादा बहनें बाहर हो गई हैं। हाल ही में प्रदेश की 1.27 करोड़ लाडली बहनों को उनकी किस्त की राशि भी मिल गई है। लेकिन अब 3 हजार 500 लाडली बहनें इस योजना से बाहर हो गई हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर।
दरअसल, मध्य प्रदेश में चल रही मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना के तहत बहनों को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए हर महीने की 10 तारीख को उनके खाते में 1250 रुपये की राशि प्रदान की जाती है। अब तक बहनों को 20 किस्तें मिल चुकी हैं। पहले इस योजना में प्रदेश की 1.29 करोड़ बहनें लाभ ले रही थीं, लेकिन किन्हीं कारणों से लाखों बहनों के नाम हटा दिए गए। अब सिर्फ 1.27 करोड़ बहनों को ही योजना का लाभ मिल रहा है। अब जल्द ही फरवरी महीने में प्रदेश की करोड़ों बहनों को 21वीं किस्त मिलने वाली है, इसे लेकर भी एक बहुत बड़ी अपडेट सामने आई है।
3000 से अधिक बहनों के नाम हटाए गए
लाडली बहन योजना के तहत बहनों को हर महीने 1250 रुपये की राशि प्रदान की जाती है। हाल ही में प्रदेश की करोड़ों बहनों के खातों में पिछली तिथि से 12 जनवरी 2025 को 20वीं किस्त ट्रांसफर की गई है। योजना से तीन हजार से अधिक बहनों को बाहर रखा गया है। क्योंकि जनवरी माह में उनकी आयु 60 वर्ष से अधिक हो गई थी। जिसके कारण योजना से नाम हटा दिए गए हैं। जिन महिलाओं को बाहर रखा गया है, उन्हें अब वृद्धावस्था पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि योजना में 21 से 60 वर्ष के बीच की विवाहित महिलाओं को ही लाभ मिल रहा है।
लाडली बहन योजना 2025 की शर्तें
- लाडली बहन योजना के तहत 21 से 60 वर्ष के बीच की विवाहित महिलाओं को ही लाभ मिलेगा।
- जिन महिलाओं की आयु 2025 में 60 वर्ष से अधिक हो गई है, उन्हें अब योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- योजना का लाभ लेने के लिए बैंक खाते में टीटीपी एक्टिव होना अनिवार्य है।
- मोबाइल नंबर और आधार कार्ड नंबर बैंक खाते से लिंक होना चाहिए, तभी आपके खाते में 21वीं किस्त सफलतापूर्वक आएगी।
फरवरी में आएगी लाडली बहनों की 21वीं किस्त
लाडली बहन योजना के तहत प्रदेश की करोड़ों बहनों को अब आने वाली किस्त का इंतजार है। उनके लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। आगामी किस्त फरवरी माह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा डीवीडी के माध्यम से 1.27 करोड़ बहनों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। हाल ही में 12 जनवरी को विश्वा की किस्त ट्रांसफर की गई थी। अब मीडिया रिपोर्ट की मानें तो 5 फरवरी 2025 से 12 फरवरी 2025 के बीच प्रदेश की करोड़ों बहनों को 1250 रुपये की 21वीं किस्त ट्रांसफर कर दी जाएगी।