Ladli Behna Yojna: लाडली बहना योजना की 22वी किस्त की तिथि जारी, इस दिन खाते में आयेंगे इतने रुपए

Ladli Behna Yojna: राज्य सरकार और वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी द्वारा लाडली बहना योजना में पंजीकृत 1.27 करोड़ महिलाओं के खातों में 21वीं किस्त का हस्तांतरण 10 फरवरी 2025 को पूरा हो चुका है। योजना के क्रम को आगे बढ़ाते हुए अब सरकार 22वीं किस्त की तैयारी में जुट गई है।

आपको बता दें कि योजना के नियमों के अनुसार 21वीं किस्त के बाद 22वीं किस्त की वित्तीय राशि अगले महीने मार्च के पहले सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। हालांकि, किसे-किसे मिलेगी इसकी पुष्टि आने वाले दिनों में कर दी जाएगी।

लाडली बहना योजना में पंजीकृत और हमारे इस लेख पर आने वाली सभी महिलाओं की सुविधा के लिए आज हम यहां योजना की 22वीं किस्त से लेकर हर तरह की जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके लिए लेख में अंत तक बने रहें।

क्या है योजना

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश राज्य में पिछले दो सालों से लाडली बहना योजना लगातार काम कर रही है, जिससे महिलाओं को मासिक खर्च चलाने में काफी राहत मिल रही है। इस योजना में महिलाओं की सुविधा के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर कई तरह के संशोधन भी किए जाते हैं।

लाडली बहना योजना भले ही मध्य प्रदेश राज्य तक सीमित हो, लेकिन इससे प्रेरित होकर अन्य राज्यों में भी महिलाओं के लिए इसी तरह की योजनाएं शुरू की गई हैं। मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने महिलाओं से वादा किया है कि जब तक राज्य में भाजपा की सरकार रहेगी, तब तक महिलाओं को इस योजना का लाभ लगातार मिलता रहेगा।

लाडली बहना योजना के लिए पात्रता

  • वर्ष 2023 के अंतर्गत योजना में पंजीकृत महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है।
  • महिलाओं की स्थिति निम्न वर्ग की होनी चाहिए और उनके पास पारिवारिक राशन कार्ड होना चाहिए।
  • योजना की लाभार्थी 18 वर्ष से 59 वर्ष तक की महिलाएं बन रही हैं।
  • योजना में ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं और विधवा या अकेली रहने वाली महिलाओं को अधिक महत्व दिया जा रहा है।

लाडली बहना योजना 22वीं किस्त की तिथि

लाडली बहना योजना के नियमों के अनुसार, हर किस्त महीने की 10 तारीख को जारी की जाती है। हर किस्त की तरह, योजना की अगली यानी 22वीं किस्त भी 10 मार्च 2025 तक अनिवार्य रूप से महिला के खाते में भेज दी जाएगी। आपको बता दें कि यह किस्त केवल DBT के माध्यम से ही जारी की जाएगी।

लाडली बहना योजना 22वीं किस्त की स्थिति कैसे चेक करें?

  1. लाडली बहना योजना में ऑनलाइन किस्त की स्थिति की जांच करने के लिए, आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर लॉग इन करें और मेनू में प्रवेश करें।
  3. इसके बाद, चेक योर बेनिफिशियरी स्टेटस का विकल्प चुनें और आगे बढ़ें।
  4. इसके बाद, रिक्त वर्गों में पूछी गई सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी।
  5. अब पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी जनरेट होगा, इसे सत्यापित करते समय कैप्चर करें।
  6. इसके बाद जानकारी सही होने पर स्टेटस स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  7. यहां महिलाएं किस्त से जुड़ी पूरी जानकारी ले सकती हैं।