Ladli Behna Yojna: हो गया ये बड़ा ऐलान..! महिलाओं के खाते में आयेंगे हर महीने 1250 रुपए, ऐसे उठाए इसका लाभ

Ladli Behna Yojna: Madhya Pradesh सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक है मुख्यमंत्री Ladli Behna Yojna। इस योजना की शुरुआत 2023 में की गई थी। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने एक तय रकम दी जाती है। यह रकम डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए महिलाओं के बैंक अकाउंट में भेजी जाती है।

अगर आप भी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना से जुड़ी पूरी जानकारी पाना चाहते हैं तो आज की यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। आज हम आपको इस योजना के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

लाड़ली बहाना योजना का उद्देश्य क्या है

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाड़ली बहाना योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत आवेदन करने वाली महिलाओं को सरकार की ओर से हर महीने आर्थिक मदद दी जाती है। शुरुआत में इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने हजार रुपये की रकम दी जाती थी। लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 1250 रुपये कर दिया गया। इस योजना के तहत करीब 477000 महिलाएं लाभ उठा रही हैं।

कौन उठा सकता है इस योजना का लाभ

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत सिर्फ मध्य प्रदेश राज्य की महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।
  • जिन महिलाओं के परिवार की सालाना आय 250000 से कम है, वे इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
  • जिन महिलाओं के परिवार के पास खेती के लिए पांच एकड़ से ज्यादा जमीन है, वे इस योजना का लाभ नहीं उठा सकती हैं।
  • महिला के परिवार का कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
  • इस योजना के तहत 21 साल या उससे ज्यादा उम्र की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।

कैसे कर सकते हैं आवेदन

  1. सबसे महिलाओं को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. यहां आवेदन फॉर्म को ध्यान से पढ़कर भरना होगा और सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
  3. अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म को सबमिट करना होगा।
  4. अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं, तो आपको सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता दी जाएगी।