Lado Lakshmi Yojana List Haryana: जानिए किस-किस को मिलेगा योजना का लाभ!

Lado Lakshmi Yojana List Haryana : हरियाणा सरकार ने हरियाणा की महिलाओं की मदद के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। हरियाणा सरकार ने एक नई योजना लाडो लक्ष्मी योजना की घोषणा की है।

इस योजना के तहत हरियाणा की महिलाओं को सरकार द्वारा 2100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सभी महिलाओं को यह लाभ नहीं मिलेगा। इससे केवल आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को फायदा होगा। आज हम आपको इस योजना से जुड़ी सारी जानकारी देने जा रहे हैं।

लाडो लक्ष्मी योजना सूची

हरियाणा सरकार ने विधानसभा चुनाव में सभी महिलाओं को 100 रुपये प्रति माह देने की घोषणा की है। लेकिन अब हरियाणा सरकार ने कहा है कि लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ केवल आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को दिया जाएगा।

इस फैसले से करीब 25 लाख महिलाएं हैरान हैं। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को अप्रैल से ₹2100 की वित्तीय सहायता मिलेगी। सरकार ने इसके लिए एक सूची जारी की है। यह सूची हरियाणा के पहचान पत्र के आधार पर बनाई गई है।

हरियाणा पहचान पत्र में उन महिलाओं के नाम शामिल किए गए हैं जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 180000 रुपये से कम है। सरकार इस योजना के तहत 10 से 12000 करोड़ रुपये खर्च कर सकती है।

इस योजना से किसे लाभ होगा?

  • हरियाणा सरकार द्वारा संचालित लाडो लक्ष्मी योजना के तहत केवल हरियाणा की महिलाओं को ही लाभ मिलेगा।
  • इस योजना का लाभ 18 से 60 वर्ष की महिलाओं को दिया जाएगा।
  • केवल उन महिलाओं को जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 180000 से कम है, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • बुजुर्ग महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
  • हरियाणा सरकार द्वारा संचालित इस योजना का लाभ केवल उन महिलाओं को दिया जाएगा जिनकी आयु 18 से 60 वर्ष के बीच है। बुजुर्ग पेंशन या विधवा पेंशन लेने वाली महिलाओं के नाम सूची में शामिल नहीं होंगे।
  • इन महिलाओं के नाम हटाने के बाद भी हरियाणा में महिलाओं की कुल संख्या 75 लाख हो गई है। ऐसी स्थिति में सभी को वित्तीय सहायता पर सालाना 18900 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
  • इसलिए, सरकार ने घोषणा की है कि केवल उन महिलाओं की वार्षिक पारिवारिक आय 180000 रुपये से कम है, उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाएगा।