Lado Laxmi Yojna: सरकार ने चलाई नई योजना..! महिलाओं को मिलेंगे हर माह 2,100 रुपए, जानें कब आएगी पहली किस्त

Lado Laxmi Yojana: हरियाणा सरकार राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। इनमें से एक महत्वपूर्ण योजना है लाडो लक्ष्मी योजना जिसका उद्देश्य गरीब महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस योजना की घोषणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधानसभा चुनाव से पहले की थी और अब सरकार इसे लागू करने की तैयारी कर रही है।

यह योजना उन महिलाओं को बड़ी राहत पहुंचाएगी जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अपने परिवार का भरण-पोषण करने में सक्षम नहीं हैं। इस योजना के जरिए महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकेंगी और आत्मनिर्भर बन सकेंगी। इस लेख में हम लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे, जिसमें योजना के लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया शामिल है।

लाडो लक्ष्मी योजना का उद्देश्य

  • आर्थिक सहायता: गरीबी रेखा से नीचे (BPL) रहने वाली महिलाओं को 2,100 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करना।
  • आर्थिक स्वतंत्रता: महिलाओं में स्वयं के प्रति आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देना।
  • परिवार में योगदान: महिलाओं को अपने परिवार में योगदान करने के काबिल बनाना।
  • जीवन स्तर में सुधार: आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाना।
  • रोजगार के अवसर: महिलाओं को स्वयं के लिए रोजगार पैदा करने में सक्षम बनाना।

पात्रता मानदंड

  • महिला हरियाणा की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला की उम्र 18 से 60 साल के मध्य होनी चाहिए।
  • महिला बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों से होनी चाहिए।
  • परिवार में कोई आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
  •  एकल, तलाकशुदा या विधवा महिलाओं को अतिरिक्त फायदा दिया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज

  • हरियाणा परिवार पहचान पत्र
  • बैंक खाता परिवार पहचान पत्र से जुड़ा होना चाहिए
  • आधार कार्ड
  • आयु प्रमाण के लिए जन्म प्रमाण पत्र या शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • विधवा महिला या तलाकशुदा होने का प्रमाण पत्र

आवेदन प्रक्रिया

  1. सबसे पहले हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. वेबसाइट पर “लाडो लक्ष्मी योजना” के लिंक पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  3. पंजीकरण के बाद आवेदन form भरें और सभी आवश्यक documents upload करे।
  4. आवेदन पत्र जमा करने के बाद संबंधित विभाग द्वारा आपके documents का सत्यापन किया जाएगा।
  5. सत्यापन के बाद यदि आप पात्र पाए जाते हैं तो आपको हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता मिलनी शुरू हो जाएगी।