Lado Laxmi Yojna: हरियाणा सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना 2025 को शुरू करने का उद्देश्य राज्य की गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करके उनका विकास करना है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा चुनाव जीतते ही इस योजना की शुरुआत की है। लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा में महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की राशि सीधे बैंक खाते में DBT के माध्यम से दी जाएगी। इसलिए आज के इस लेख में हम आपको पूरी जानकारी देंगे।
हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही यह योजना हरियाणा लाडली लक्ष्मी योजना से ली गई है। जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से वंचित महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, जिससे उन्हें सशक्त बनाना है और उनकी आजीविका में सुधार करना है। वित्तीय सहायता पर ध्यान केंद्रित करके, यह योजना राज्य में महिलाओं के उत्थान और गरीबी और आर्थिक असमानता से संबंधित मुद्दों का समाधान करना चाहती है। अगर आप भी इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं। तो आपको यह लेख अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए।
लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा उद्देश्य
- योजना के माध्यम से गरीबी रेखा से नीचे (BPL) रहने वाली महिलाओं को 2,100 रुपये महीने की वित्तीय सहायता प्रदान करना।
- महिलाओं में खुद के प्रति आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देना।
- महिलाओं को अपने घर में योगदान करने में सक्षम बनाना।
- योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के स्तर में सुधार करना।
- 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को लाभ मिलेगा।
लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा पात्रता मानदंड
- आवेदक महिला हरियाणा की परमानेंट निवासी होनी चाहिए।
- आवेदक महिला की उम्र 18 से 60 साल के मध्य बीच होनी चाहिए।
- महिला बीपीएल परिवारों से संबंधित होनी चाहिए।
- परिवार में कोई टैक्स भरने वाला नहीं होना चाहिए।
- एकल, तलाकशुदा या विधवा महिलाओं को योजना के माध्यम से अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा।
हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना के लिए जरूरी कागजात
- हरियाणा परिवार पहचान पत्र।
- बैंक खाता परिवार पहचान पत्र से जुड़ा होना चाहिए।
- मोबाइल नंबर
- आधार कार्ड
- आयु प्रमाण के लिए जन्म प्रमाण पत्र या शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज
- ईमेल आईडी
लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा पंजीकरण ऑनलाइन आवेदन करें
- सबसे पहले लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- फिर आपको लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा पंजीकरण पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपसे आपका परिवार आईडी नंबर मांगा जाएगा। जिसे आपको भरना होगा।
- फिर आपको सेंड ओटीपी पर क्लिक करना होगा और नंबर पर प्राप्त ओटीपी से इसे वेरीफाई करना होगा।
- अब आपको उस महिला सदस्य को चुनना होगा जिसके लिए आप आवेदन कर रहे हैं।
- इसके बाद आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही से भरनी होगी।
- फॉर्म भरने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह आपका फॉर्म लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा के लिए सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगा।