LIC Bima Sakhi Yojna: हिट हो गई LIC की ये स्कीम..! लोग भर-भर कर रहे अप्लाई, जानिए क्या है इसकी खासियत

LIC Bima Sakhi Yojna: महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा नई योजनाएं चलाई गई हैं। इन योजनाओं का मुख्य लक्ष्य महिलाओं को लाभ पहुंचाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इसी के चलते हमारे देश में महिलाओं के लिए एक और योजना शुरू की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 दिसंबर 2024 को हरियाणा के पानीपत में महिलाओं के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है। सरकार की इस नई योजना का नाम बीमा सखी योजना है।

महिलाओं के लिए शुरू की गई नई योजना

इस योजना का संचालन भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा किया जाएगा। आज की खबर में हम आपको बीमा सखी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह से योजना में आवेदन कर सकते हैं और योजना का लाभ उठा सकते हैं। ऐसे में पूरी जानकारी पाने के लिए आपको हमारे साथ अंत तक बने रहना होगा। सरकार की बीमा सखी योजना 2025 के तहत महिलाओं को हर महीने ₹7000 की धनराशि प्रदान की जाएगी। यह योजना महिलाओं के लिए उम्मीद की नई किरण लेकर आई है।

बीमा सखी योजना के तहत मिलने वाले विभिन्न लाभ

  • महिलाओं को हर महीने 7000 रुपये का वेतन मिलेगा।
  • महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे।
  • महिलाओं को कार्य संबंधी डिजिटल ज्ञान के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद की जाएगी।
  • महिलाओं को समाज में नई पहचान मिलेगी।
  • तीन साल में एक बीमा सखी कुल 2 लाख रुपए से अधिक प्राप्त कर सकती है। साथ ही, अगर बीमा सखी ने कोई पॉलिसी बेची है, तो उसे उस पॉलिसी पर कमीशन भी मिलेगा, जिससे उसका कुल लाभ और बढ़ सकता है।

आवश्यक योग्यता

  • योजना के लिए आवेदन करने वाली महिला कम से कम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
  • महिला की age 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिला योजना के क्रियान्वयन क्षेत्र की निवासी होनी चाहिए।
  • महिला को प्रारंभिक स्तर पर सामाजिक कार्य या समूह कार्य का अनुभव होना चाहिए।
  • महिला को स्मार्टफोन और इंटरनेट का सामान्य ज्ञान होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

आवेदन प्रक्रिया

  1. बीमा सखी योजना के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक महिला को सबसे पहले LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. अब वेबसाइट के होमपेज पर आपको “बीमा सखी योजना” के फॉर्म लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. अब आपसे कुछ जरूरी जानकारी पूछी जाएगी, जिसे सही से भरना होगा।
  4. फिर आपको सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
  5. अब आवेदन फॉर्म को एक बार चेक करना होगा और फिर “सबमिट” बटन पर क्लिक करना होगा।
  6. आप चाहें तो अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।