Maiya Samman Yojna: सरकार देगी महिलाओं को ‘होली गिफ्ट’..! खाते में आयेंगे इतने रुपए, ये होगी पात्रता

Maiya Samman Yojna: झारखंड सरकार ने महिलाओं के हित के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक है मैया सम्मान योजना। इस योजना के तहत आवेदन करने वाली महिलाओं को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जाती है। होली के त्योहार पर महिलाओं की खुशी दोगुनी होने वाली है। झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत ने घोषणा की है कि होली के त्योहार पर 60 लाख महिलाओं के बैंक खातों में ₹5000 की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

अगर आप भी मैया सम्मान योजना से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आज की यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आज हम आपको इस योजना से जुड़ी पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

क्या है मैया सम्मान योजना

झारखंड सरकार की ओर से महिलाओं के लिए यह योजना शुरू की गई है। इस योजना की शुरुआत 2024 में की गई थी। इस योजना के तहत 18 से 50 साल तक की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने वाली महिलाओं को ₹2500 प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाती है। होली के अवसर पर महिलाओं को 2 महीने फरवरी और मार्च की राशि एक साथ दी जाएगी। यानी होली पर महिलाओं को ₹5000 की आर्थिक सहायता मिलने जा रही है।

कौन कर सकता है आवेदन

  • सिर्फ झारखंड राज्य की महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।
  • आवेदक की age 18 से 50 साल के बीच होनी चाहिए।
  • जिन महिलाओं के परिवार की सालाना 2.5 लाख रुपये से कम है, वे इस योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं।
  • महिला का बैंक खाता Aadhar Card से link होना चाहिए।
  • इस योजना के तहत विधवा महिलाओं को पुनर्विवाह के लिए ₹200000 की सहायता दी जाती है।

कैसे कर सकते हैं आवेदन

  1. इस योजना के तहत महिलाएं सरकारी पोर्टल या ग्राम पंचायत या ब्लॉक ऑफिस में जाकर आवेदन कर सकती हैं।
  2. आवेदक महिला द्वारा दी गई जानकारी की जांच की जाएगी।
  3. अगर महिला इस योजना के लिए पात्र होगी तो उसे इस योजना का लाभ दिया जाएगा और हर महीने महिला के खाते में ₹2500 ट्रांसफर किए जाएंगे।