Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana : बेटियों की शादी के लिए सरकार देगी 51000 रूपये की आर्थिक मदद, आवेदन यहां से करें

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana : मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की शुरुआत की गई है जिसका लाभ गरीब और निर्धन वर्ग के माता-पिता को 51000 आर्थिक अनुदान के तौर पर दिया जाएगा। ताकि उन पैसों से वह अपनी बेटी का विवाह सफलतापूर्वक पूरा करवा सकें।  इसलिए आज के आर्टिकल में हम आपको मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध करवाएंगे चलिए जानते हैं-

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana

राज्य में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की शुरुआत की गई है जिसके अंतर्गत गरीब और निर्धन वर्ग के माता-पिता को बेटी के विवाह करने के लिए 51000 की आर्थिक अनुदान सरकार के द्वारा उपलब्ध करवाए जाएंगे ताकि उन पैसों से अपने बेटी का विवाह करवा सके’  इस योजना के तहत राज्य की कन्याओं के अतिरिक्त तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को पुनर्विवाह के लिए भी आर्थिक सहायता योजना के तहत दी जाएगी। 

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana  लाभ लेने की योग्यता

  • उम्र 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • कन्या और  अभिभावक मध्य प्रदेश राज्य की मूल निवासी होने चाहिए।
  • जिस लड़के से कन्या का विवाह हो रहा है उसकी उम्र 21 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले कन्याओं को योजना का लाभ मिलेगा।
  • निराश्रित और असहाय तलाकशुदा एवं विधवा महिलाओं को भी इस योजना के तहत पुनर्विवाह  करने के लिए आर्थिक अनुदान दिया जाएगा।

Read also;PMEGP Loan Yojana 2025: सरकार 50 लाख लोन में से 35% माफ़ करेगी, यहां से करे ऑनलाइन आवेदन

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana  आवेदन हेतु आवश्यक डॉक्यूमेंट

इस योजना के तहत आवेदन हेतु निम्नलिखित प्रकार के डॉक्यूमेंट लगेंगे इसके बारे में नीचे विवरण देंगे-

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • लड़का और लड़की का जन्म प्रमाण पत्र
  • विवाह प्रमाण पत्र
  • लड़का और लड़की का आयु प्रमाण पत्र
  • तलाकशुदा महिला होने की स्थिति में तलाक होने का प्रमाण पत्र।
  • विधवा होने की स्थिति में महिला के पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana  आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले विवाह पोर्टल मध्य प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट mpvivahportal.nic.in पर जाना है।
  • होम पेज पर पहुंच जाएंगे यहां पर आपको मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना एप्लीकेशन फॉर्म के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
  • आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म ओपन होगा जहां पर पूछी गई जानकारी दर्ज करनी है।
  • इसके बाद सभी प्रकार के डॉक्यूमेंट अपलोड करेंगे
  • अब आप अपना अप्लीकेशन जमा कर देंगे
  • इस तरीके से आप यहां पर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लेंगे