Mukhyamantri Udeeyman Khiladi Unnayan Yojana: प्रति महीना मिलेगा ₹1500 का स्कॉलरशिप, जाने विस्तार में

Mukhyamantri Udeeyman Khiladi Unnayan Yojana 2024: उत्तराखंड सरकार के द्वारा राज्य के छात्रों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के तहत 8 वर्ष से लेकर 14 वर्ष के योग्य खिलाड़ियों को प्रति महीना आप ₹1500 का प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जा रहा है। इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन कैसे करें इत्यादि विस्तार पूर्वक प्रदान कर रहे हैं इसलिए आप लोग इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े। 

Mukhyamantri Udeeyman Khiladi Unnayan Yojana

उत्तराखंड सरकार के द्वारा Mukhyamantri Udeeyman Khiladi Unnayan Yojana का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के तहत राज्य के 8 वर्ष से लेकर 14 वर्ष के योग्य खिलाड़ियों को खेल के प्रति उत्साहित करने के लिए प्रति महीना ₹1500 का प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जा रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के योग्य खिलाड़ियों के खेल कौशल को विकसित करके खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है।

Eligibility of Mukhyamantri Udeeyman Khiladi Unnayan Yojana 

  • आवेदक को उत्तराखंड का मूल निवासी होना चाहिए।
  •  आवेदक खिलाड़ी का उम्र 8 वर्ष से लेकर 14 वर्ष के बीच होना चाहिए।
  • खेल के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले लड़का एवं लड़की दोनों इस योजना के लिए पात्र माने जाएंगे। 
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक छात्र एवं छात्राओं को चयन प्रक्रियाओं को उत्तीर्ण्य करना होगा। 

 

Required documents of Mukhyamantri Udeeyman Khiladi Unnayan Yojana 2024

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • जन्म प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • मोबाइल नंबर

Read also:Uttarakhand Berojgari Bhatta Yojana : शिक्षित बेरोजगार युवाओं को सरकार दे रही है प्रति महीना ₹1000 का भत्ता, ऐसे करें आवेदन

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आप को उत्तराखंड राज्य की Department Of Sports की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। .
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर स्कॉलरशिप के तहत Mukhyamantri Udeeyman Khiladi Unnayan Yojana के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  •  एक नया पेज ओपन हो जाएगा जिसमें आप लोगों को स्कॉलरशिप फॉर्म के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • उसके बाद इस योजना का आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा। 
  • आवेदन फार्म में जो भी जानकारी मांगी जाएगी उसे ध्यान पूर्वक भरना होगा। 
  • आवश्यक दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करना होगा। 
  • अंत में आवेदन फार्म को सबमिट के बटन पर क्लिक करके सबमिट कर देना होगा।