Mustard Oil: सरसों तेल के रेट को लेकर आई है बड़ी खुशखबरी! जानें आज का ताजा भाव

Mustard Oilसरसों तेल और अन्य खाद्य तेलों के ताजा भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। शादी के सीजन के बीच सरसों तेल की मांग बढ़ने से इसका थोक भाव स्थिर बना हुआ है। हालांकि, बाजार में आवक कम होने और शिकागो एक्सचेंज के मजबूत रुख के चलते अधिकांश तेल-तिलहनों के भाव में तेजी देखी गई है।

बाजार सूत्रों ने बताया कि कपास की आवक एक महीने पहले के दो लाख 40-45 हजार गांठ से घटकर करीब 95,000 गांठ रह जाने के बीच बिनौला खली के भाव में तेजी आई है।

इससे कारोबारी धारणा में सुधार हुआ है और पंजाब, हरियाणा तथा राजस्थान में बिनौला के भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से ऊपर निकल गए हैं। इससे मूंगफली और सोयाबीन तेल-तिलहन के भाव के साथ-साथ आम कारोबारी धारणा में सुधार हुआ है।

आज के प्रमुख तेल-तिलहन भाव (प्रति क्विंटल) – 16 फरवरी 2024

सरसों तिलहन: ₹6,100-6,200

मूंगफली: ₹5,275-5,600

मूंगफली मिल डिलीवरी तेल (गुजरात): ₹14,050

मूंगफली रिफाइंड तेल: ₹2,135-2,435 (प्रति टिन)

सरसों तेल दादरी: ₹13,200

सरसों पक्की घानी: ₹2,265-2,365 (प्रति टिन)

सरसों कच्ची घानी: ₹2,265-2,390 (प्रति टिन

तिल तेल मिल डिलीवरी: ₹18,900-21,000

सोयाबीन तेल मिल डिलीवरी (दिल्ली): ₹13,700

सोयाबीन मिल डिलीवरी (इंदौर): ₹13,400

सोयाबीन तेल डीगम (कांडला): ₹9,600

सीपीओ एक्स-कांडला: ₹12,800

बिनौला मिल डिलीवरी (हरियाणा): ₹12,850

पामोलीन आरबीडी (दिल्ली): ₹14,350

पामोलीन एक्स-कांडला: ₹13,350 (बिना GST)

सोयाबीन दाना: ₹4,300-4,350

सोयाबीन लूज: ₹4,000-4,100

बाजार का रुख:

बिनौला खली के दाम बढ़े: कपास की आवक घटने से बिनौला की कीमतें बढ़ीं।

सरसों की मांग में वृद्धि: सरसों का तेल अन्य खाद्य तेलों की तुलना में सस्ता होने के कारण खरीदारी बढ़ी।

त्योहारी मांग का असर: नमकीन बनाने वाली कंपनियों की ओर से बढ़ी मांग ने बाजार में तेजी का समर्थन किया।

आने वाले दिनों में सरसों तेल और अन्य खाद्य तेलों की कीमतों में और उतार-चढ़ाव हो सकता है।

शादी के सीजन के बीच सरसों तेल की मांग बढ़ने से इसका थोक भाव स्थिर बना हुआ है। हालांकि, बाजार में आवक कम होने और शिकागो एक्सचेंज के मजबूत रुख के चलते अधिकांश तेल-तिलहनों के भाव में तेजी देखी गई है।बाजार सूत्रों ने बताया कि कपास की आवक एक महीने पहले के दो लाख 40-45 हजार गांठ से घटकर करीब 95,000 गांठ रह जाने के बीच बिनौला खली के भाव में तेजी आई है।