नई दिल्ली: आज शुक्रवार के दिन 22 फरवरी 2025 को सोने की कीमत में तेजी देखी गई है। देश के बड़े शहरों की बात करें तो 24 कैरेट सोने की कीमत 88,000 रूपये पर बनी हुई है। 22 कैरेट सोने की कीमत में 80,800 के पार पहुंचकर कारोबार कर रहा है। सोने की कीमत में 500 रूपये की बढ़त देखी गई है। वहीं चांदी की कीमत में मामूली बदलाव देखा गया है। देश में बात करें तो 1 किलो चांदी की कीमत 1,00,400 रूपये पर पहुंचकर बिजनेस कर रहा है। 21 फरवरी 2025 को सोने का रेट चेक करते हैं।
दिल्ली-मुंबई में 24 और 22 कैरेट सोने की जानें कीमत
दिल्ली में 24 कैरेट सोना महंगा हुआ है। वहीं इसका दाम तो 88200 रूपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा है। वहीं दूसरी तरफ 22 कैरेट सोने की कीमत 80860 रूपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 88050 रूपये और 22 कैरेट सोना तो 80710 रूपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आ रहा है। देश के 4 बड़े देशों में सोने का चेक करें दाम।
सोने की कीमत कैसी होती है तय
भारत में सोने की कीमत में कई वजह से बदलाव आता रहता है। इसमें विदेश में सोने का दाम, सरकार के टैक्स और रूपये के दाम में उतार चढ़ाव शामिल है। सोना सिर्फ निवेश के लिए नहीं बल्कि हमारी परंपरा और त्योहार का अहम हिस्सा माना जाता है। खास शादी और त्योहारों में इसकी मांग काफी ज्यादा हो जाती है। इसके बाद ही सोने की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिलने लगती है।
21 फरवरी को जानें चांदी की कीमत
21 फरवरी को चांदी की कीमत की बात करें तो 100400 रूपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं दूसरी तरफ चांदी की कीमत में कोई खास चेंज नहीं हुआ है।