Numerology: सनातन धर्म कि बात करें तो ज्योतिष शास्त्र अलग -अलग भागों में विभाजित है। इसमें से एक भाग है अंक शास्त्र, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। अंक शास्त्र के बारे में अगर बात करें तो ये वो शास्त्र होता है जिसमें इंसान कि डेट ऑफ़ बर्थ से आप उसके बारे में कई सारी चीजों के बारे में पता लगा सकते हैँ कि व्यक्ति का व्यवहार उसका दूसरों के प्रति आचरण कैसा होगा।
ऐसे में आज हम आपको मूलांक 5 से जुड़े लोगों के बारे में कुछ खास बातें बतायेंगे। मूलांक 5 दरअसल वे लोग होते हैँ जिनका जन्म किसी भी महीने कि 5, 14 या 23 तारीख़ को हुआ होता है। अंक शास्त्र के अनुसार अगर मानें तो ये लोग बहुत ही ज्यादा भाग्यशाली होते हैँ। वहीं, इन लोगों को बहुत ही ज्यादा आसानी से सफलता मिल जाती है। ऐसे में हम आपको बताते हैँ मूलांक 5 में जन्म लेने वाले लोगों के बारे में कुछ खास बातें।
कंप्यूटर के जैसे होते हैँ तेज दिमाग़ के
मूलांक 5 में जन्मे लोग कंप्यूटर के जैसे तेज दिमाग़ के लोग होते हैँ। इसके पीछे का कारण है कि ये लोग एक साथ ढेर सारे काम कर लेते हैँ। वहीं ये लोग जो भी ठान लेते हैँ उसे पूरा करके ही दम लेते हैँ।
रखते हैँ सहयोग का भाव
मूलांक 5 में जन्मे लोग किस्मत के भी बहुत ही ज्यादा धनी होते हैँ। ये लोग सदैव दूसरों के प्रति प्रेम भावना का भाव रखते हैँ। वहीं, ये लोग दूसरों कि मदद के लिए भी हमेशा एक कदम आगे रहते हैँ।
किसी भी तरह के निर्णय लेने में होते हैँ तेज
मूलांक 5 में जन्मे लोग निर्णय लेने में बहुत ही ज्यादा शातिर होते हैँ। ये जो भी फैसला लेते हैँ वो एक दम परफेक्ट और सटीक होता है। साथ ही गलत फैसले लेने कि सम्भावना न के बराबर होती है। इसी कारण से इस मूलांक में जन्मे लोग सफलता हासिल कर लेते हैँ।
खासतौर पर इस क्षेत्र में रखते हैँ अधिक रूचि
मूलांक 5 में जन्मे लोग काफी अच्छे बिजनेसमैन बन सकते हैँ। इसके अलावा ये लोग सेल्स और मार्केटिंग में भी आगे रहते हैँ। कहा जाता है कि इन लोगों कि मैथ्स भी काफी अच्छी होती है।