Numerology: ये तो सभी लोग जानते ही अंक ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से किसी भी व्यक्ति के चरित्र का आकलन बेहद आसानी से किया जा सकता है। बस इसके लिए व्यक्ति को ये पता होना चाहिए कि उसका जन्म किस तारीख़ को हुआ है, इसके बाद वे अपने व्यक्तित्व और स्वाभाव के बारे में कई सारी बातें जान सकता है। बस इसी के अनुसार हम कुछ ऐसे मूलांक के बारे में बताएँगे जो यदि आपकी जिंदगी में हैँ तो इनसे बचकर और थोड़ा सा सम्भल कर चलने कि जरूरत होती है। वरना ये कभी भी पलट जाते हैँ।
ऐसे में चलिए जानते हैँ कि हम किस मूलांक के लोगों कि बात कर रहे हैँ:
मूलांक 3
मूलांक 3 वाले लोग वो होते हैँ जिनका जन्म किसी भी महीने कि 3, 12, 21 या 30 तारीख़ को हुआ होता है। खास बात ये है कि मूलांक में जन्मे लोगों का स्वामी गुरु होता है। वैसे तो इनके जीवन में इन्हें कई सारे उतार और चढ़ाव देखने को अक्सर मिलते रहते हैँ, पर इनकी बुद्धि इतनी तेज होती है कि ये हर कठिन से कठिन परिस्थिति का सामना कर आगे बढ़ने कि क्षमता रखते हैँ। वही, इन तारीख़ में जन्मे लोग अपने बारे में सबसे पहले सोंचते हैँ और खुद को सर्व प्रथम रखते हैँ। इसलिए इन लोगों से थोड़ा बच कर रहने कि जरूरत होती है।
यह भी पढ़ें: पूरी जिंदगी रहता है शनि देव का ‘साया’, फिर भी खूब फेम बटोरते हैँ इस मूलांक के लोग!
मूलांक 4
मूलांक 4 वाले लोग वे होते हैँ जिनका जन्म किसी भी महीने कि 4, 13, 22 या 31 को हुआ होता है। मूलांक 4 में जन्मे लोगों का ग्रह स्वामी राहु होता है। राहु के कारण इन्हें जीवन में कई तरह का सघर्ष भी देखने को मिलता है। परन्तु जीवन में ये आगे बढ़ते जाते हैँ और सर्व प्रथम खुद को ये ऊपर रखना सबसे ज्यादा पसंद करते हैँ। इसलिए जीवन में इन्हें तरक्की हासिल होती है।
यह भी पढ़ें: इस तारीख़ में जन्मे लोग बचपन से ही होते हैँ बुद्धिमान, वैवाहिक जीवन भी रहता है अच्छा!
मूलांक 8
जिन भी लोगों का जन्म किसी भी महीने कि 8, 17 या 26 तारीख़ को हुआ होता है, उन लोगों का मूलांक 8 होता है। मूलांक 8 में जन्मे लोगों के स्वामी शनि देव जी होते हैँ। ऐसे में वहीं इन लोगों का स्वभाव बहुत ही ज्यादा हैरान में डाल देने वाला होता है। ये अपने अनुसार ही आगे बढ़ते हैँ और कभी भी अपने फैसले से पलट जाते हैँ, इसलिए इन्हें समझ पाना थोड़ा सा मुश्किल का काम है।