RBI Update: देश में नया नोट जारी करना हो या किसी नोट को बंद करना हो, यह फैसला भारत सरकार और RBI मिलकर लेती है। हाल ही में RBI ने 50 रुपए का नया नोट जारी करने की घोषणा की है, जिस पर नए गवर्नर के हस्ताक्षर होंगे। इस बीच RBI ने 100 रुपए और 500 रुपए के नोट को लेकर गाइडलाइन जारी की है। दरअसल, पिछले कुछ सालों में बाजार में नकली नोटों का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। जिसके चलते आम जनता इसका शिकार बन रही है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि नकली नोट या करेंसी ऐसी दीमक हैं, जो किसी एक व्यक्ति को ही नहीं बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाती हैं।
100 रुपए के नकली नोट
भारत की मुद्रा प्रणाली में 10 रुपए से लेकर 500 रुपए तक के नोट हैं, लेकिन सबसे ज्यादा इस्तेमाल 100 रुपए के नोट का होता है। रोजमर्रा की कई जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्स से सबसे ज्यादा 100 रुपए का नोट निकाला जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस समय बाजार में सबसे ज्यादा 100 रुपए के नकली नोट फैले हुए हैं। और ऐसे में असली और नकली नोटों की पहचान के बारे में जानना बहुत जरूरी है।
मान लीजिए अगर आप बाजार गए और वहां आपने किसी सब्जी वाले या दुकानदार को 500 रुपये दिए और उसने आपको 100 रुपये लौटा दिए, अगर वो नोट नकली है तो आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसे में नकली और असली नोटों में फर्क पहचानना बहुत जरूरी है। इसके लिए RBI ने हाल ही में दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
वॉटरमार्क और डिजाइन
RBI की गाइडलाइन के मुताबिक, असली 100 रुपये के नोट में वर्टिकल बैंड के पास एक फ्लोरल डिजाइन छपा होता है, ये वॉटरमार्क के बिल्कुल बराबर होता है। इसके साथ ही इसमें महात्मा गांधी की फोटो भी छपी होती है, जिसमें वॉटरमार्क वाले हिस्से में ‘100’ नंबर लिखा होता है। इस डिजाइन को असली नोट की पहचान माना जाता है। नकली नोटों पर आपको ये डिजाइन नहीं मिलेंगे।
सिक्योरिटी थ्रेड
आप सिक्योरिटी थ्रेड के जरिए भी असली नोट की पहचान कर सकते हैं। दरअसल, असली 100 रुपये के नोट में सिक्योरिटी थ्रेड पर ‘भारत’ और ‘RBI’ लिखा होता है। इस सुरक्षा धागे को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि अलग-अलग तरीकों से देखने पर इसका रंग नीले से हरे रंग में बदल जाता है। ऐसे में सुरक्षा धागे का रंग बदलना भी असली नोट की पहचान है। नकली नोट में ये सारी चीजें नहीं होती हैं।
शब्दों के जरिए आप असली नोट की पहचान कर सकते हैं
असली 100 रुपये के नोट में वर्टिकल बैंड और महात्मा गांधी की फोटो के बीच 100 और RBI लिखा होता है। आपको बता दें कि नोट में इनकी जगह तय होती है, इसके जरिए भी आप आसानी से असली और नकली नोट की पहचान कर सकते हैं।
नकली और असली 500 रुपये के नोट की पहचान
100 रुपये के नोट के अलावा बाजार में 500 रुपये के नकली नोट भी उपलब्ध हैं। नकली नोटों के कारोबार को खत्म करने के लिए RBI ने कई बार सख्त कदम उठाए हैं। साल 2023 में 2000 रुपये के नोट पर प्रतिबंध लगाने का मकसद भी यही था। लेकिन इसके बावजूद आज बाजारों में नकली नोटों की भरमार कम नहीं हो रही है। ऐसे में अगर आप कोई नुकसान नहीं उठाना चाहते तो नकली और असली नोट में अंतर जरूर जान लें।