WPL 2025 में, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) ने पहले मैच में एक ऐसा रिकॉर्ड रन चेज किया है जिसने पूरे लीग में धमाल मचा दिया। स्मृति मंधाना की कप्तानी में RCB ने मात्र 18.3 ओवर में 4 विकेट पर 202 रनों का लक्ष्य पूरा कर लिया। इस जबरदस्त जीत के बाद RCB ने इस लीग के इतिहास में सबसे बड़ा रन चेस कर इतिहास रच दिया।
RCB का रिकॉर्ड रन चेज
शुक्रवार के दिन WPL 2025 के तीसरे सीजन की शुरुआत हुई और पहला मुकाबला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जॉइंट्स आमने-सामने भीरी जिसमें गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु को 202 रनों का लक्ष्य दिया। स्मृति मंधाना की कप्तानी में खेले गए इस मैच में आरसीबी ने केवल 18.3 ओवर में चार विकेट खोते हुए इस लक्ष्य को पूरा कर लिया। यह रन चेस इस लीग के इतिहास का सबसे बड़ा रन चेस था। आरसीबी के बल्लेबाजों ने इस मैच में काफी बेहतरीन बल्लेबाजी कीऔर इस लक्ष्य को पूरा कर इतिहास रच दिया और सबसे बड़ा रन चेस के रिकॉर्ड को अपने नाम किया।
RCB का रिकॉर्ड रन चेज
आरसीबी ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ 202 रनों का टारगेट मात्र 18.3 ओवर में पूरा कर लिया जिसके चलते उन्होंने सबसे बड़ा रनचेस के रिकॉर्ड को अपने नाम किया। यह रन चेस WPL के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा रन चेस रहा है।
मुंबई इंडियंस का रन चेज
इस लीग में दूसरे नंबर पर आती है मुंबई इंडियंस जिन्होंने पिछले सीजन में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में गुजरात जॉइंट से खिलाफ 191 रनों का रन चेस किया था लेकिन अब आरसीबी इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए इस लिस्ट में सबसे ऊपर स्थान पर हो गई है और ये सफल रन चेस दुसरे नंबर पर है।
आरसीबी का दूसरा सफल रन चेस
आरसीबी ने WPL के पहले सीजन में गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेलते हुए 189 रनों का लक्ष्य पूरा किया था। ये सफल रन चेस के लिस्ट में तीसरे नंबर पर आती है।
यूपी वारियर्स का रन चेज
पहले सीजन में यूपी वारियर्स ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ 179 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। यह रन चेज लीग की चौथी सबसे बड़ी रन चेज मानी जाती है।
मुंबई इंडियंस का दूसरा रन चेज
इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर भी मुंबई इंडियंस है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ173 रनों का रन चेस किया था जो की इस लीग में पांचवा सबसे सफल रन चेस है।