सोने की कीमत में हुई उछाल, 10 बड़े शहरों में हुआ बदलाव

नई दिल्ली: सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली है। अब ऐसा ही रहा तो जल्द ही 87000 रूपये का मार्क कर लेगा। देश में बात करें तो 2024 में सोने की मांग 5 प्रतिशत बढ़ने के साथ ही 802 टन हो गई। 2023 के दौरान यह 761 टन पहुंच गई थी। 2025 में इस तरह 700 से 800 टन के बीच रहने की पूरी संभावना है।

6 फरवरी के दौरान दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़ने के बाद 86400 रूपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया। वहीं दूसरी तरफ मुंबई में इसकी कीमत 86250 प्रति 10 ग्राम में पहुंची है। आइए देश के 10 शहरों मे 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत जान लेते हैं।

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 86400 प्रति 10 ग्राम पर हो गई। 22 कैरेट सोने की कीमत 79210 रूपये पर बनी हुई है। सोने की कीमत में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है।

कोलकाता और मुंबई में सोने की कीमत

कोलकाता और मुंबई में 22 कैरेट सोने का भाव 79060 रूपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 86250 रूपये हो गई है।

चेन्नई में क्या चल रहा सोने का भाव

चेन्नई में सोने का भाव 79060 रूपये पर पहुंच गई है। जब 24 कैरेट सोने की कीमत 86250 रूपये पर बनी हुई है।

हैदराबाद में सोने की कीमत

हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 79060 रूपये चल रही है। जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 86250 रूपये हो गया है।

जयपुर और चंडीगढ़ में सोने का भाव

इन दोनों शहरों की बात करें तो 24 कैरेट सोने का भाव 86400 रूपये है। 22 कैरेट सोने का भाव 79219 रूपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।

चांदी का क्या होगा भाव

सोने की तरह की चांदी के भाव में भी तेजी देखने को मिली है। 6 फरवरी को चांदी की कीमत 99, 600 रूपये पर पहुंच गया है।

सोना कब होगा सस्ता

31 जनवरी को संसद में पेश हुए इकोनाॅमिक सर्वे में बताया गया कि साल 2025 में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं चांदी की कीमत बढ़ गई है।