भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत जो अपनी आकर्मण बल्लेबाजी से जाने जाते है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने इस बार के ipl के ऑक्शन में पंत को ₹27 करोड़ में खरीदा था और अब लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने पंत को अपना कप्तान घोसित करदिया है। पंत ने इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला है और कप्तानी भी की है लेकिन अब वो LSG के नए कप्तान हैं।
LSG के मालिक संजीव गोयनका ने हालही मई पंत को नया कप्तान घोषित कर दिया है और कहा कि पंत में उन्हें एक बेहतरीन लीडर नजर आता है। गोयनका ने यह भी कहा कि आने वाले वक़्त में पंत IPL के सबसे सफल कप्तानों में शामिल हो सकते हैं।
ऋषभ पंत अब तक के इतिहास में सबसे मेहेंगे खिलाड़ी
ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने नवंबर 2024 के मेगा ऑक्शन में ₹27 करोड़ में खरीदा था जो की यह IPL के इतिहास की सबसे महंगी बोली थी। इससे पहले पंत ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए तीन सीजन (2021, 2022 और 2024) में कप्तानी की थी।
पंत बने LSG के नए कप्तान
इससे पहले LSG के लिए केएल राहुल कप्तानी कर रहे थे। केएल राहुल LSG की कमान पिछले तीन सीजन से संभाल रहे थे लेकिन अब राहुल की जगह पंत LSG की कप्तानी करते हुए दिखाई दंगे। राहुल ने 2022-2024 तक LSG को लीड किया था। 2024 का सीजन टीम के लिए कुछ खास नहीं रहा था टीम रैंकिंग में सातवें स्थान पे थी। पंत के नए कप्तान बनने के बाद टीम्स और फंस को नई उम्मीदें हैं।
अपनी कप्तानी को लेकर क्या बोले पंत
पंत ने अपनी नई भूमिका को लेकर कहा है की वो अपने टीम के लिए अपनी पूरी कोशिश करेंगे और वो अपना 200% देंगे जिससे उनकी टीम होने वाले IPL में अच्छा कर पाय। उन्होंने कहा है की कप्तानी के तरीके में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन रणनीतियों को टीम के हिसाब से ढालूंगा।
LSG में पंत का नया सफर
पंत 2016 में अपने IPL करियर की शुरुआत दिल्ली डेयरडेविल्स से की थी जिसका नाम अब बदल के दिल्ली कैपिटल्स कर दिया गया है। पंत ने अपनी पुरानी टीम दिल्ली के लिए बहोत सी बेहतरीन पारियां भी खेली है और कप्तानी भी की है। पंत के लिए LSG IPL में दुसरी टीम होगी इससे पहले वो सिर्फ दिल्ली के लिए ही खेला है।
टीम में और कई मजबूत खिलाड़ी
LSG ने पंत के अलावा और भी कई मजबूत खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। इनमें डेविड मिलर, मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन जैसे आक्रमकता दिखाने वाले बल्लेबाज मौजूद हैं। इसके अलावा, कोच जस्टिन लैंगर और मेंटॉर जहीर खान का साथ पंत के लिए काफी अच्छा साबित होगा ।