Ranji Trophy में ऋषभ पंत हुए फ्लाॅप, एक रन बनाकर लौटे पवेलियन

नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में गुरुवार को भारतीय बल्लेबाजों ने काफी निराश किया है। रणजी के पहले मैच के दौरान भारत के रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल जैसे मशहूर खिलाड़ियों का बल्ला खामोश रहा। इस सूची में ऋषभ पंत का नाम भी शामिल हो गया है। वह दिल्ली के लिए खेलते हुए एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे।

पंत के गुरूवार को हुए मुकाबले में शाह स्टेडियम में टीम सौराष्ट्र के खिलाफ के केवल एक रन की पारी खेली थी। उन्होंने इस टूर्नामेन्ट में 2017 से भाग नहीं लिया था। उन्होंने पिछली बार 53 रन की पारी खेली थी।

रोहित शर्मा ने भी किया निराश

अब इस मैच में भी उनका बल्ला नहीं चल सका। इसके अलावा रोहित शर्मा भी जल्द ही पवेलियन वापस लौट गए। रोहित ने जम्मू कश्मीर के खिलाफ केवल तीन रन की पारी खेली थी। तेज गेंदबाज नजीर मीर ने उनका विकेट हासिल किया।

उमर नजीर ने ऑन-साइड में एक लेंथ डिलीवरी किया था। जहां गेंद रोहित के बल्ले का किनारा लेकर पारस डोगरा के हाथों में चली गई थी।

यशस्वी जायसवाल ने भी किया निराश

रोहित की तरह ही युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी जल्द ही पवेलियन लौट गए थे। जानकारी के मुताबिक यशस्वी का बल्ला भी आस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए टूर्नामेन्ट में खूब चला था। उन्होंने इस दौरान पांच मैच की सीरीज में सबसे अधिक रन बनाया था।