Champion trophy 2025 : भारत बनाम पाकिस्तान मैच में रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड ; सिर्फ चार छक्के हैं पीछे

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा चर्चे में रहा है और इस मुकाबले का इंतजार फैंस बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। भारतीय टीम 23 फरवरी को दुबई में पाकिस्तान टीम से भिड़ेंगी। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। इस समय पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर है लेकिन अगर रोहित शर्मा इस मुकाबले में 4 छक्के लगा देते हैं तो वो पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

रोहित शर्मा के लिए मौका

रोहित शर्मा की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शुरुआत अच्छी रही है। उन्होंने अपने पहले मैच में 36 गेंदों से 41 रनों की पारी खेली थी । अब रोहित की नजर पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले पर है। सचिन तेंदुलकर अब तक पाकिस्तान के खिलाफ 29 छक्के लगाए हैं वहीं रोहित शर्मा 19 मैचों में 26 छक्के लगा चुके हैं। इस मुकाबले में अगर रोहित शर्मा 4 छक्के लगा देते हैं तो वो सचिन तेंदुलकर को पीछे छोर देंगे और वो पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन जायेंगे और इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे।

रोहित शर्मा का पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन

अगर रोहित शर्मा के पाकिस्तान के खिलाफ अब तक के प्रदर्शन की बात की जाए तो उन्होंने 19 वनडे मैचों में 51 की औसत से 873 रन बनाए हैं जिसमें 2 शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं। रोहित ने पकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी वनडे पारी 2019 में 140 रनों की खेली थी।

पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

पकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज की बात की जाए तो इस सूची में पहले स्थान पर सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने 29 छक्के लगाए हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर आते हैं रोहित शर्मा जो अब तक 26 छक्के लगा चुके हैं। इस सूची में तीसरे स्थान पर आते हैं एमएस धोनी जो पाकिस्तान के खिलाफ 25 छक्के लगाए हैं। इस सूची में चौथे स्थान पर आते हैं युवराज सिंह जिन्होंने 22 छक्के लगाए हैं और इस सूची में पांचवे स्थान पर आते हैं वीरेंद्र सहवाग जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 20 छक्के लगाए हैं।