चैंपियन ट्रॉफी से ठीक पहले ही भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे। रणजी ट्रॉफी लिए मुंबई टीम ने अनाउंसमेंट जारी कर दिया है जिसमें रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल का नाम भी शामिल किया गया है। मुंबई टीम की तरफ से अजिंक्य रहाणे कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। इस तरह अब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अजिंक्य रहाणे के कप्तानी में रणजी ट्रॉफी खेलते हुए नजर आएंगे।आपको बता दे कि मुंबई टीम का मैच 23 जनवरी को जम्मू कश्मीर के खिलाफ खेला जाएगा। रोहित शर्मा और यसस्वी जैस्वाल आपको मुंबई के लिए खेलते हुए नज़र आ सकते हैं।
श्रेयस अय्यर भी है मुंबई टीम का हिस्सा
रोहित शर्मा और यशस्वी जैसवाल के अलावा श्रेयस अय्यर को भी मुंबई टीम की स्क्वाड में शामिल किया गया है। रोहित , जैसवाल के साथ-साथ श्रेयस अय्यर भी चैंपियन ट्रॉफी के लिए चुने गए हैं। ऐसे में तीनों खिलाड़ियों का रणजी ट्रॉफी में खेलना भारतीय टीम के लिए काफी बेहतरीन साबित हो सकती है।चैंपियन ट्रॉफी 19 फरवरी से 9 मार्च तक पाकिस्तान में खेली जाएगी और इंडिया के मैचेस जो कि दुबई में खेली जाएगी
10 साल बाद रोहित की रणजी में वापसी
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 10 साल के बाद रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए दिखाई देंगे। उन्होंने आखिरी बार 2015 में यूपी के खिलाफ रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला था। हाल ही में चैंपियन ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान हुआ है तभी रोहित शर्मा ने अपने फैंस को यह बता दिया था कि वह रणजी ट्रॉफी खेलेंगे। मुंबई की टीम में रोहित ,जैस्वाल और अय्यर के अलावा आलराउंडर शिवम् दुबे के साथ-साथ शार्दुल ठाकुर का भी नाम शामिल किया है।
रणजी ट्रॉफी के लिए मुंबई का स्क्वॉड
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, आयुष म्हात्रे, श्रेयस अय्यर, सिद्धेश लाड, शिवम दुबे, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), आकाश आनंद (विकेटकीपर), तनुष कोटियन, शम्स मुलानी, हिमांशु सिंह, शार्दुल ठाकुर, मोहित अवस्थी, सिलवेस्टर डिसूजा, रोयस्टन डियाज, कर्ष कोठारी.
रोहित शर्मा की वापसी चैंपियन ट्रॉफी मे के लिए हो सकती है फायदेमंद
रोहित शर्मा की रणजी ट्रॉफी में वापसी उनके फॉर्म में आने का बेहतरीन मौका है जल्द ही चैंपियन ट्रॉफी खेली जानी है उसके लिए भारतीय कप्तान का फॉर्म में आना बेहद जरूरी है जिससे भारतीय टीम को काफी फायदा हो सकता है।