रोहित शर्मा का रणजी में फ्लाॅप शो बरकरार, बल्लेबाजों ने किया निराश

नई दिल्ली: रणजी ट्रॉफी 2024-25 के दूसरे फेज की शुरुआत हो चुकी है। आज मुंबई और जम्मू कश्मीर के बीच मुकाबला खेला जाना है। वहीं टीम इंडिया के कप्तान रोहित भी मुंबई की ओर से उतरे हैं। मुकाबले में मुंबई पहले बल्लेबाजी करती दिख रही है। मुंबई की ओर से रोहित ने पारी को शुरू किया। ये दोनों खिलाड़ियों का बल्ला नहीं चला था। रोहित शर्मा ने फैंस को बहुत निराश कर दिया।

टीम इंडिया ने इसके पहले आस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में हिस्सा लिया था। इसमें टीम इंडिया को हार मिली थी। वहीं इस दौरान भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन भी खुछ खास नहीं रहा था। इसकी वजह से रोहित शर्मा ने सिडनी टेस्ट भी नहीं खेला था।

10 साल के बाद रोहित ने की रणजी में की वापसी

इस सीरीज में हार मिलने के बाद भारतीय क्रिकेटर्स को घरेलू क्रिकेट खेलने का मौका दिया गया। इस दौरान रोहित ने भी रणजी ट्राफी में हिस्सा लिया। रोहित ने करीब 10 साल के बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी की थई। इस मैच में उनका बल्ला नहीं चला था।

भारतीय बल्लेबाजों का नहीं चला जादू

जम्मू कश्मीर के खिलाफ हुए मुकाबले में रोहित ने केवल 3 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होने 19 गेंदों का सामना किया था। रोहित के अलावा दूसरे बल्लेबाज भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके। जायसवाल की बात करें तो उन्होंने पहले पारी के दौान केवल 4 रन बनाए थे।