Chandi Ke Upay: सनातन धर्म में चांदी को एक तरह से बेहद शुभ और पवित्र धातु में से एक माना गया है। वहीं, चांदी के सिक्के का धार्मिक और ज्योतिषी दृष्टि से काफी ज्यादा महत्वपूर्ण भी माना गया है। चांदी कि खास बात ये है कि इसे शीतलता और शांति का प्रतीक भी माना जाता है।
चांदी का सिक्का वहीं आध्यात्मिक रूप से भी वक्ती को बलशाली बनाता है। अगर ये आपके पास हो तो समझ लें कि जीवन से जुड़ी आधे से ज्यादा समस्याएं तो दूर ही हो गई हैँ। वहीं, ज़ब बात आर्थिक तंगी कि हो तो चांदी से जुड़े कई सारे अद्भुत उपाय वास्तु शास्त्र में बताए गए हैँ। जो व्यक्ति कि आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएँगे और साथ ही जीवन में खुशहाली लेकर के आने में मदद करेंगे।
जान लें चांदी से जुड़े धार्मिक मान्यताओं के बारे में:
भगवान शिव जी से होता है सीधा सम्बन्ध
हिन्दू धर्म के शास्त्रों के अनुसार यदि मानें तो चांदी कि उत्पत्ति भगवान शिव जी के नेत्रों से हुई थी, ऐसा माना जाता है। इसलिए कहा जाता है कि चांदी बहुत ही ज्यादा शुभता का प्रतीक है। साथ ही ये एक पवित्र धातु में से एक है।
धन के देवता कुबेर और माँ लक्ष्मी का मिलता है आशीर्वाद
खास बात ये है चांदी कि इसे धन के देवता कुबेर और माँ लक्ष्मी जी से भी जोड़कर देखा जाता है। कहा जाता है कि चांदी के सिक्के का घर में होने से शुद्धता बरकरार रहती है। साथ ही धन का प्रवाह भी बढ़ता जाता है।
पूजा पाठ तक में किया जाता है चांदी का उपयोग
चांदी के सिक्के और इसके बर्तनों को खास रूप से विशेष धार्मिक कार्य जैसे कि हवन, पूजा पाठ आदि और भी कई सारे धार्मिक अनुष्ठान में इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, चांदी को दान करने से सेहत से जुड़ी गंभीर से गंभीर समस्याएं भी दूर होती जाती हैँ।
चांदी के सिक्के का ऐसे करें प्रयोग आर्थिक तंगी होगी दूर
चांदी के सिक्के को रखें घर के मंदिर में
चांदी के सिक्के को घर के मंदिर में रखना काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। वहीं, अगर प्रत्येक शुक्रवार इसकी विधि विधान से पूजा करते हैँ तो सभी तरह कि आर्थिक समस्याएं भी दूर हो जाती हैँ और माँ लक्ष्मी जी का आशीर्वाद मिलता है।
चांदी के सिक्के को रखें तिजोरी में
चांदी के सिक्के को शुक्रवार के दिन अगर माँ लक्ष्मी जी के चरणों में पहले चढ़ा के फिर इसे तिजोरी में रख देते हैँ तो ये बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि चांदी के सिक्के को इस तरह से रखते हैँ तो धन और जेवरातों कि वृद्धि होगी। साथ ही धन लाभ बढ़ते जाएंगे।