Sony Xperia 5 VI : स्मार्टफोन कंपनी Sony का यह एक आगामी स्मार्टफोन है जो उन्नत फीचर्स और आकर्षक डिज़ाइन के साथ आने की उम्मीद है, हालांकि, इस फोन के बारे में आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन अन्य स्रोतों से प्राप्त जानकारी के आधार पर आइए इसके संभावित फीचर्स के बारे में जानते है ……
Sony Xperia 5 VI का डिज़ाइन और डिस्प्ले :
Sony Xperia 5 VI में 6.5 इंच का OLED डिस्प्ले हो सकता है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2520 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। फोन का डिज़ाइन स्लिम और प्रीमियम होने की उम्मीद है, जिसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस की सुरक्षा दी जा सकती है।
Sony Xperia 5 VI का कैमरा सेटअप :
इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 48MP का मुख्य सेंसर और 12MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल होगा। फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा होने की संभावना है। कैमरा फीचर्स में Zeiss ऑप्टिक्स, LED फ्लैश, पैनोरमा, HDR, आई ट्रैकिंग, और 2x लॉसलेस जूम शामिल हो सकते हैं।
Sony Xperia 5 VI के प्रोसेसर और स्टोरेज :
Sony के इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज होने की उम्मीद है। इसके अलावा, माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है।
Sony Xperia 5 VI की बैटरी बैकअप :
इस फोन में 5000 mAh की बैटरी हो सकती है, जो 30W फास्ट चार्जिंग, वायरलेस चार्जिंग, और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
Sony Xperia 5 VI के नेटवर्क कनेक्टिविटी :
Sony Xperia 5 VI 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac/6e, ब्लूटूथ v5.3, NFC, GPS, और USB टाइप-C जैसे कनेक्टिविटी विकल्पों के साथ आ सकता है।
Sony Xperia 5 VI की भारत में कीमत :
इस स्मार्टफोन की भारत में कीमत लगभग ₹54,999 होने की उम्मीद है। हालांकि, यह जानकारी आधिकारिक नहीं है और समय के साथ बदल सकती है।