SSC Stenographer Result: SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी रिजल्ट जारी, सबसे पहले ऐसे करें चेक

SSC Stenographer Result: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज 5 मार्च 2024 को स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी।

SSC स्टेनोग्राफर रिजल्ट कैसे चेक करें-

1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए रिजल्ट टैब पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड सी एंड डी रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा।

4. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर SSC स्टेनोग्राफर रिजल्ट 2025 पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।

5. अब आप (Ctrl+F) दबाकर रिजल्ट पीडीएफ फाइल में अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

6. इसके बाद SSC स्टेनोग्राफर रिजल्ट 2025 पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।

7. इसके बाद भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंटआउट ले लें।

SSC ने स्टेनोग्राफर ग्रुप ‘सी’ और ‘डी’ परीक्षा 2024 का आयोजन 10 दिसंबर 2024 और 11 दिसंबर 2024 को किया था। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 2,006 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। सीबीटी परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार स्किल टेस्ट के लिए पात्र हैं। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रुप ‘सी’ के 9345 उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया है। इसके साथ ही, SSC ने स्टेनोग्राफर ग्रुप ‘डी’ के 26,610 उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया है।

सीबीटी क्वालिफाइंग मार्क्स-

1. सामान्य- 30%

2. ओबीसी/ईडब्ल्यूएस- 25%

3. अन्य सभी श्रेणियां (एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी आदि)- 20%

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 5 मार्च 2024 को स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी किया है। उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर रोल नंबर के साथ चेक कर सकते हैं।