Sukanya Samriddhi Yojna: सुपरहिट स्कीम..! सरकार दे रही 74 लाख रुपए का बड़ा फ़ायदा, बस करना होगा ये काम

Sukanya Samriddhi Yojna: वर्तमान समय में भारत सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसमें बेटियों के लिए योजनाएं भी शामिल हैं और बेटियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं में से एक योजना है सुकन्या समृद्धि योजना। इस योजना से जुड़ी पूरी जानकारी बहुत से नागरिकों को है, जिसके चलते उन्होंने अपनी बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाया है।

इसी तरह अन्य नागरिक भी खाता खुलवाकर अपनी बेटियों के भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत कर सकते हैं। इस योजना में खाता खुलवाकर समय-समय पर कुछ राशि जमा करवानी होती है, यह राशि मैच्योरिटी तक जमा करवानी होती है, जिसके बाद जमा की जाने वाली राशि और ब्याज राशि प्रदान की जाती है, जिसका उपयोग शादी, पढ़ाई या कहीं भी किया जा सकता है।

क्या है योजना

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत माता-पिता अपनी बेटी के नाम से सुकन्या समृद्धि योजना खाता खुलवा सकते हैं और इसमें प्रति वर्ष ₹250 से लेकर 1.5 लाख रुपए तक निवेश कर सकते हैं। और नियमों के अनुसार निवेश की जाने वाली राशि पर 8.2% प्रति वर्ष की दर से ब्याज भी मिल सकता है। इसके साथ ही आपको कुछ टैक्स संबंधी लाभ भी मिल सकते हैं।

इस योजना के तहत खाता खोलने पर 15 साल तक निवेश करना होता है, जिसके बाद 21 साल तक निवेश की गई राशि खाते में जमा रहती है और फिर जरूरत के हिसाब से राशि को कहीं भी निकाला और इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रहे कि इस योजना का लाभ सिर्फ लड़कियों को ही मिलता है क्योंकि यह योजना सिर्फ लड़कियों के लिए ही शुरू की गई है।

सुकन्या समृद्धि योजना का उद्देश्य

हमारे देश भारत में कई आर्थिक रूप से कमजोर परिवार हैं, जिनमें जन्म लेने वाली लड़कियों को भविष्य में शिक्षा और शादी को लेकर आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े, इसी उद्देश्य से सुकन्या समृद्धि योजना शुरू की गई है और लड़कियों को इस योजना का लाभ दिया जाता है। इस योजना का लाभ देकर लड़कियों के भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जाता है।

पात्रता

  • परिवार में एक लड़की का होना जरूरी है क्योंकि सुकन्या समृद्धि योजना के तहत सिर्फ लड़की का ही खाता खोला जा सकता है।
  • लड़की की age 10 साल से कम होनी चाहिए।
  • इस योजना के तहत परिवार की केवल दो बच्चियों का ही अलग से खाता खुलवाया जा सकता है।
  • जुड़वाँ होने की स्थिति में दो से अधिक लड़कियों का भी खाता खुलवाया जा सकता है।
  • लड़की के पास भारतीय नागरिकता होनी चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • माता-पिता और लड़की का आधार कार्ड
  • लड़की का जन्म प्रमाण पत्र
  • KYC के लिए आवश्यक दस्तावेज
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • चालू मोबाइल नंबर
  • सुकन्या समृद्धि योजना का आवेदन पत्र

खाता कैसे खोलें?

  1. इस योजना के तहत खाता खुलवाने के लिए माता-पिता को जरूरी दस्तावेजों के साथ पोस्ट ऑफिस या बैंक जाना होगा।
  2. अब अधिकारी से सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में विस्तृत जानकारी लेनी होगी।
  3. ऐसा करने के बाद पात्रता की जाँच करवाएँ और फिर आवेदन पत्र प्राप्त करें।
  4. इसके बाद आपको आवेदन पत्र में जानकारी दर्ज करनी होगी। जानकारी में व्यक्तिगत जानकारी और सभी दस्तावेजों की जानकारी दर्ज करनी होगी।
  5. अब आपको दस्तावेजों की फोटोकॉपी फॉर्म के साथ अटैच करनी होगी।
  6. ऐसा करने के बाद आपको आवेदन पत्र जमा करना होगा।
  7. जैसे ही आप आवेदन पत्र जमा करेंगे, कुछ समय में सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खुल जाएगा।