Holi 2025: ये तो सभी जानते ही हैँ की होली का शुभ त्योहार फाल्गुन पूर्णिमा के अगले दिन धूम – धाम के संग मनाते हैँ। वहीं, जो फाल्गुन के महीने की रात होती है उस समय होली दहन होता है। साल 2025 में होली के त्यौहार के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। आपको बताते चलें की चंद्र ग्रहण पूर्ण मासी के दिन ही लगता है। ये चंद्र ग्रहण होली की सुबह में लग जायगा। इसलिए ये जानना बहुत ही ज्यादा जरूरी है की लोग रंग व ग़ुलाल को कब खेलेंगे।
समय का पता होना इसलिए बहुत आवश्यक है क्योंकि ग्रहण के समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। ऐसे में जानते हैँ की चंद्र ग्रहण के कारण होली कब मनाएंगे?
कब है होली 2025?
साल 2025 में रंगों का त्यौहार 14 मार्च के दिन यानि की शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी। हिन्दू धर्म के पंचांग अनुसार देखें तो इस दिन फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 13 मार्च की सुबह 10 बजकर 35 मिनट से लेकर के 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 12 बजकर 23 मिनट तक है। 13 मार्च की ही रात्रि को होलिका दहन किया जाना है और इसकी सुबह रंगों का त्यौहार यानि की होली मनाई जानी है।
यह भी पढ़ें: 60 वर्षों के बाद महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बन रहा त्रिग्रही युति योग, ये काम करना न भूलें!
साल 2025 में किस समय लगने जा रहा है चंद्र ग्रहण ( Chandra Grahan)?
साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण होली के दिन यानि की 14 मार्च को लगेगा। चंद्र ग्रहण का प्रारम्भ सुबह के समय 09:29 बजे से हो जाएगा। वहीं, इसके समापन की बात करें तो दोपहर में 03:29 बजे से होगा। इस समय किसी भी तरह के शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है।
यह भी पढ़ें: घर में रखते हैँ शिवलिंग तो जान लें ये अहम बात!
होली के त्यौहार के दिन लगेगा पूर्णिमा का स्नान – दान?
होली का त्यौहार 14 मार्च के दिन मनाया जाएगा और फाल्गुन पूर्णिमा का स्नान और दान किया जाएगा। वहीं, 13 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा। बहुत से लोग व्रत रखते हैँ, वे 13 मार्च के दिन ही अर्ध्य देंगे और इसी दिन ही स्नान – दान करेंगे। खास बात ये है की पूर्णिमा के त्यौहार के दिन सत्यानारायण भगवान की कथा भी सुनी जाती है और मान्यता है की जो भी ये कथा सुनता है उनके ऊपर पितर की विशेष कृपा बरसती है।