सोने की कीमत हुई धड़ाम, इन 17 शहरों में इतनी है कीमत

नई दिल्ली: देश में सोने की कीमत में राहत देखने को मिली है। 17 फरवरी को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत गिरने के बाद 86210 रूपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुका है। पिछले हफ्ते 24 कैरेट गोल्ड 600 रूपये और 22 कैरेट गोल्ड 550 रूपये तक सस्ता हो चुका है। दिल्ली के सराफा बाजार की बात करें तो शुक्रवार को सोने की कीमत 89000 रूपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी। वहीं देश के जाने माने शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट की कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 86210 रूपये प्रति 10 ग्राम पर मौजूद है। 22 कैरेट सोने की कीमत 79040 रूपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

मुंबई में सोने की कीमत

मुंबई में सोने की कीमत 86060 रूपये प्रति 10 ग्राम पर बन गई है। वहीं दूसरी तरफ 22 कैरेट सोने की कीमत 78890 रूपये प्रति 10 ग्राम पर शामिल है।

कोलकाता औऱ चेन्नई में सोने की कीमत

चेन्नई और कोलकाता में बात करें तो 22 कैरेट सोने की कीमत 78890 रूपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं दूसरी तरफ 24 कैरेट सोने की कीमत 86060 रूपये प्रति 10 ग्राम पर है।

जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में सोने का भाव 

इन शहरों में सोने की कीमत 86210 प्रति 10 ग्राम पर मौजूद है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 79040 रूपये प्रति 10 ग्राम पर मौजूद है।

हैदराबाद में क्या है सोने की कीमत

हैदराबाद मे 22 कैरेट सोने की कीमत 78890 रूपये प्रति 10 ग्राम पर शामिल हो गया। वहीं दूसरी तरफ 24 कैरेट सोने की कीमत 86060 रूपये प्रति 10 ग्राम है।

भोपाल और अहमदाबाद में कीमत 

अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत को देखा जाए तो 78940 रूपये पर बन गया है। 24 कैरेट सोने का भाव 86110 रूपये रूपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

चांदी की जानें कीमत

सोने की तरह चांदी में भी गिरावट देखने को मिली है। 17 फरवरी को यह 100 रूपये कम होने के बाद 100400 रूपये प्रति किलोग्राम पर बना हुआ है। पिछले हफ्ता सोने की कीमत 1000 रूपये तक बढ़ी हुई थी। शुक्रवार 14 फरवरी को चांदी की कीमत 2000 रूपये की तेजी देखी गई।