Gold Price: शनिवार को सोने की कीमत हुई धड़ाम, 22 फरवरी को चेक करें ताजा रेट

नई दिल्ली: आज 22 फरवरी को सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत 87700 पर बना हुआ है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 80200 रूपये पर बनी हुई है। सोने की कीमत में 700 रूपये की नरमी देखने को मिली है। चांदी की कीमत में 100 रूपये की कमी हुई है। आइए 22 फरवरी को सोने की कीमत चेक करते हैं।

दिल्ली के सर्राफा बाजार की बात करें तो विक्रेताओं और स्टाॅकिस्टों की मांग कमजोर हो गई। इसकी वजह से सोने की कीमत में गिरावट देखी गई है। इसके साथ लंबे समय से जारी तेजी होने के बाद मुनाफावसूली देखने को मिली है। इससे सोने की कीमत नीचे हो चुकी है। वैश्विक संकेतों के बाद से सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। ब्याज दरों में कटौती की वजह से निवेशकों का धारणा प्रभावित हुई है जिससे सोने की कीमत में गिरावट हुई है।

दिल्ली-मुंबई में सोने की कीमत हुई कम

दिल्ली में 24 कैरेट सोना सस्ता हो गया है। इसकी कीमत 87540 रूपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ 22 कैरेट सोना 80290 रूपये चल रहा है। मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 87740 रूपये और 22 कैरेट सोना 80240 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता है। देश के 4 बड़े शहरों में सोने का दाम चेक करते हैं।

दिल्ली 80,290 87540
चेन्ऩई 80,240 87740
मुंबई 80,240 87740
कोलकाता 80240 87740

22 फरवरी को चेक करें सोने की कीमत

22 फरवरी को चांदी की कीमत 1,00,300 प्रति 10 ग्राम पर बनी रही है। चांदी की कीमत में 100 रूपये की कमी देखने को मिली है।

कैसे तय होगी सोने का भाव

भारत में सोने की कीमत कई वजह से बदल जाती है। इससे विदेशी बाजार की कीमत, सरकार द्वारा टैक्स और रूपये की कीमत में उतार चढ़ाव होता है। सोने तो हमारे परंपरा और त्योहारों का भी खास हिस्सा माना जाता है। खासकर शादी और त्योहारों में इसकी मांग में बढ़ोतरी होती है।