20 फरवरी को सोन के दाम में हुई बढ़ोतरी, चेक करें ताजा रेट

नई दिल्ली: आज 20 फरवरी को सोने के दाम में तेजी देखने को मिली है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 87600 से ज्यादा हो चुकी है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 80,300 के ऊपर बनी हुई है। वहीं चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है। वहीं देश में बात करें तो एक किलोग्राम चांदी की कीमत 1,00, 400 रूपये पर बनी हुई है। गुरूवार 20 फरवरी को सोने की कीमत चेक करते हैं।

सोने की कीमत में गिरावट की वजह

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी और ब्याज दरों को लेकर अनिश्चिता देखी गई है। अमेरिका में जल्द ही उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का आंकड़े जारी हो चुके हैं जिससे यह तय हुआ है कि ब्याद दर कम होने वाली है। डाॅलर के मजबूत होने के साथ सीने की कीमत पर प्रभाव हुआ है। जब डाॅलर महंगा होने लगता है तो सोना खरीदना महंगा होने लगता है।

दिल्ली-मुंबई में 22 और 24 कैरेट में सोने की कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोना काफी महंगा हो गया है। यह कीमत 87,810 प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ 22 कैरेट सोना 80,460 रूपये पर बना रहता है। मुंबई में सोने की कीमत 87,660 रूपये पर बना हुआ है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 80,360 पर बना रहता है। देश के बड़े शहरों में सोने का दाम।

दिल्ली 80460 रूपये 87,810 रूपये
चेन्नई 80,360 रूपये 87,660 रपये
मुंबई 80,360 रूपये 87,660 रूपये
कोलकाता 80,360 रूपये 87,660 रूपये

20 फरवरी को चांदी की कीमत की बात करें तो 1,00,400 पर बना हुआ है। चांदी के कीमत में 100 रूपये की गिरावट हो गया है।

कैसे तय होती है कीमत

भारत मे सोने की कीमत कई वजह से बदल जाती है। विदेशी बाजारों में दाम, सरकार के टैक्स और रूपये की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल जाता है। यह निवेश नहीं बल्कि त्योहारों का भी अहम हिस्सा होता है। वहीं शादी और त्योहारों में इसकी मांग काफी बढ़ने लगती है। इससे दाम में भी उछाल होती है।