25 फरवरी को सोने की कीमत में हुई तेजी, 15 मार्च तक करें ये काम

नई दिल्ली: आज 25 फरवरी को सोने में मामूली तेजी देखने को मिली है। सोमवार को सोने की कीमत में गिरावट हुई थी लेकिन आज सोने की कीमत 130 रूपये तक हो चुकी है। वहीं दूसरी तरफ 22 कैरेट सोने की कीमत 100 रूपये तक ज्यादा हो गई है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 88,000 और 22 कैरेट सोने की कीमत 80,500 रूपये पर बना हुआ है। आज सोने और चांदी का भाव चेक करते हैं।

सोने-चांदी की कीमत में क्यों हुई तेजी

जानकारी के अनुसार सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। ज्वैलरी कारोबारी और स्टाॅकिस्टो की मांग में तेजी देखने को मिली है। वैश्विक बाजार का रूख औऱ अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सख्त नीतियों की वजह से निवेशकों की रूचि काफी कम हुई है। इससे सोने के दाम पर प्रभाव पड़ गया है। सोने से अधिक चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। चांदी की कीमत 1,00000 रूपये से ज्यादा हो गया है।

दिल्ली-मुंबई में सोने की कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली है। इसकी कीमत 87,910 प्रति ग्राम पर बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ 22 कैरेट सोने की कीमत 80,560 रूपये प्रति 10 ग्राम पर बना रहा। यह जाने देश के बड़े शहरों में सोने का 25 फरवरी का दाम।

शहर का नाम

दिल्ली 80.700 88.030
चेन्नई 80,560 87,880
कोलकाता 80,560 87,880
मुंबई 80,560 87,880

चांदी की क्या है कीमत

25 फरवरी को चांदी की कीमत 1,01,000 प्रति ग्राम पर बनी हुई है। आज चांदी के दाम में 600 रूपये की तेजी देखने को मिली है।

कैसे सोने की कीमत होगी तय 

भारत में सोने की कीमत में कई तरह से बदलाव होते हैं। जैसे विदेशी बाजार का दाम, सरकार के टैक्स और डाॅलर के मुकाबले रूपये की कीमत में बदलाव देखने को मिला है। सोना केवल निवेश का जरिया नहीं, बल्कि परंपराओं और त्यौहारों का भी खास हिस्सा माना जाता है। वहीं शादी और त्योहारों में भी इसकी मांग बढ़ने लगती है।