Gold Price: महाशिवरात्रि में सोने की कीमत में हुई बढ़ोतरी, चेक करें सोने का ताजा रेट

नई दिल्ली: आज पूरे देश में पूरी उत्साह के साथ महाशिवरात्रि का त्योहार मना रहे हैं। महाशिवरात्रि के दौरान सोने की कीमत में तेजी हुई है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price in Hindi) 200 रूपये तक महंगा हुआ है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 220 रूपये तक महंगी हो गई है। दिल्ली में बड़े शहरों के दौरान 24 कैरेट सोने की कीमत 88,220 रूपये तक और 80,700 रूपये के आसपास कारोबार करता दिख रहा है।

सोने की कीमत में हुई तेजी

सोने की कीमतों में बढ़ोतरी की मुख्य वजह रूपये में गिरावट और वैश्विक बाजार में अनिश्चितता देखने को मिली है। जब रूपये का मूल्य कमजोर होने लगता है तो भारत में सोने का आयात महंगा होने लगता है। महाशिवरात्रि के दौरान भी सोने की मांग में भी बढ़ रही है जिससे बाजार में इसका दाम बढ़ने लगता है। निवेशकों की तरफ से सोने की सेफ हेवन के तौर अधिक मांग होती है जिससे इसकी मांग काफी होती है।

इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में तेजी हुई है। अमेरिका और दूसरे विकसित देशों के दौरान आर्थिक अनिश्चितता, ब्याज दरों में बदलाव, फेडरल रिजर्व की आगामी नीतियों को ध्यान रखते हुए निवेशक पूरी तरह से सतर्क हैं। इस वजह से शेयर बाजार नहीं बल्कि सोने में निवेश करना काफी सुरक्षित रहता है। इसकी वजह से इसकी कीमत काफी उछाल हुई है।

दिल्ली-मुंबई में जानें सोने की कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में मामूली तेजी देखी गई है। यह दाम 88.350 रूपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुका है। जबकि 22 कैरेट सोना 80, 910 रूपये प्रति 10 ग्राम पर बन चुका है। मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 80,760 रूपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 80,760 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह जानें देश के बड़े शहरों को लेकर सोने का 26 फरवरी सोने का दाम क्या है।

चांदी की जानें ताजा रेट 

26 फरवरी को चांदी की कीमत 1,00,900 रूपये प्रति ग्राम पर बना है। आज चांदी की कीमत में 100 रूपये की गिरावट हुई है।