सिन्दूर से जुड़े करें ये उपाय, धन भंडार हमेशा रहेगा भरा!

सिन्दूर का उपयोग हिन्दू धर्म में पूजा पाठ के समय और देवी व देवताओं के श्रृंगार के लिए किया जाता है। भारतीय संस्कृति में प्रत्येक विवाहित महिलाएं भी 16 श्रृंगार के रूप में अपनी मांग को भरती हैँ।

ऐसे में आज हम आपको सिन्दूर से जुड़े कुछ खास उपायों के बारे में बताने जा रहे हैँ, जो कि आपको जरूर पता होना चाहिए:

लक्ष्मी जी को सिन्दूर जरूर अर्पित करें :

लक्ष्मी जी को पूजा के समय उन्हें लाल रंग के फूल को चढ़ाना चाहिए। नारियल के ऊपर सिन्दूर का टीका लगा के आप लक्ष्मी जी को अर्पित करें, शुभ फलों कि प्राप्ति होगी।

होगा धन का आगमन 

अगर आप ये उपाय करेंगे तो धन से जुड़ी सभी समस्याएं धीरे – धीरे दूर होने लग जाएंगी। वहीं, जीवन में धन का आगमन भी बढ़ने लगता है।

पति पत्नी के बीच के रिश्ते हो जाएंगे पवित्र 

अगर घर में पति – पत्नी के बीच बहुत ही ज़्यादा लड़ाई – झगड़ा होता रहता है तो रात के समय तकिये के नीचे सिन्दूर रख के सोने से लड़ाई झगड़े और कलेश कि समस्या दूर होती जाती है।

यह भी पढ़ें: बड़े संकट के आने से पहले नजर आने लगते हैँ ये संकेत, गलती से भी न करें अनदेखा!

धन से जुड़ी दिक्क़तों से मिलेगी राहत 

अगर आप भी धन से जुड़ी समस्यायों से परेशान हैँ तो आपको पूजा के समय माँ लक्ष्मी जी को सिन्दूर अर्पित जरूर करना चाहिए फिर अगले दिन सिन्दूर को लाल कपड़े में बांध दें।

दिन – प्रतिदिन आत्मविश्वास में होगी वृद्धि 

सनातन धर्म शास्त्र के अनुसार, भगवान गणेश को सिन्दूर अर्पित करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती जाती है। वहीं, नौकरी से जुड़ी समस्याएं भी सभी प्रकार कि दूर हो जाती हैँ।

एक बात का खासतौर पर ध्यान रखें कि कभी भी सिन्दूर को शाम के समय नहीं खरीदना चाहिए, क्योंकि ये अशुभ माना जाता है। सिन्दूर को सदैव सुबह के समय में ही खरीदना चाहिए।