नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज दूसरा टी-20 मुकाबला खेला जाना है। पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त देकर सीरीज का शानदार आगाज किया था। टीम की जीत में मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अहम भूमिका निभाया था। इनके प्रदर्शन की खूब तारीफ हो रही थी। वहीं आज भी इन दोनों खिलाड़ियों पर नजर रहेगी। आइए होने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले के लिए मौसम का हाल जान लेते हैं।
जानकारी के मुताबिक भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले मुकाबले के दौरान मौसम काफी सुहावना रहने की पूरी उम्मीद है। वहीं इस दौरान पूरी तरह से बादल छाए रह सकते हैं। वहीं बारिश होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यून्तम तापमान 22 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। तब ही बताया जा रहा है कि फैंस बिना किसी दिक्कत के मैच का मजा ले पाएंगे।
भारतीय टीम के बल्लेबाजों पर रहेगी नजर
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उनको मुकाबले में 133 का टारगेट पूरा करने के दौरान किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई। वहीं संजू सैमसन ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत को आसान बना दिया। वहीं आज के मुकाबले में इन सभी बल्लेबाजों पर नजर बनी रहेगी। उम्मीद है कि बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
स्पिनर निभाएंगे अहम भूमिका
सीरीज में उप कप्तान अक्षर पटेल ने गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को काफी ज्यादा परेशान किया था। इसके अलावा अर्शदीप सिंह ने भी गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। उनके अलावा हार्दिक पांड्या ने अपने रफ्तार से इंग्लैंड के बल्लेबाजों को काबू में रखा था। दोनों को दो-दो विकेट हासिल हुए। वहीं इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था।