Pan Card में हो गई है गलती, जानें करेक्शन करने का बेहद आसान तरीका

नई दिल्ली: पैन कार्ड में हमको अकसर कई सारे बदलाव करने की जरूरत होती है। अगर आपको इसमें कुछ परिवर्तन करना है तो टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है। इसमें आप अपने हिसाब से ही सुधार कर पाएंगे। ये तरीका काफी आसान होता है। आप आसानी से घर में रहकर की अपडेट करने की प्रक्रिया को पूरा कर पाएंगे। इसके लिए आपको कही भी जाना नहीं पड़ेगा। सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

पैन कार्ड में अपडेट करना है तो आपसे मोटी फीस को वसूली की जा सकती है। ये राशि की बात करें तो 96 रूपये बताया गया है। इसका भुगतान आप आनलाइन भी कर सकते हैं। भुगतान करने के साथ आप ट्राजेक्शन नंबर याद रखना जरूरी होता है। इसके बाद आपको फाॅर्म फिल करने के दौरान उसका प्रिंट आउट रखना होगा। इस प्रिंट आउट की मदद से आपको एनएसडीएल ई- जीओवी पर डाक की मदद से आसानी से भेज पाएंगे।

इन दस्तावेजों की पड़ती है जरूरत

इसके बाद आप रिप्रिंट पैन कार्ड वाले विकल्प पर क्लिक कर आगे बढ़ जाएं। इसके बाद आप पैन कार्ड में अहम जानकारी को आसानी से बढ़ जाएंगे। इससे पहले मोबाइल नंबर, पता, जन्मतिथि, मेल आईडी और डेट आफ बर्थ देना अहम होता है। इसके लिए आपको आइडेंटिटी प्रूफ से मांगा जाएगा। वहीं आपको दस्तावेज को अपना अपलोड करना होता है। इसका निर्धारित शुल्क के भुगतान आपको यूपीआई की मदद से किया जा सकता है।