February Festival List 2025: महाशिवरात्रि से लेकर गणेश जयंती तक, फरवरी के महीने में मनाएं जाएंगे ये बड़े त्योहार!

February Festival List 2025: साल 2025 का पहला महीना जनवरी भी खत्म होने को आया है। वहीं, अब जल्द ही दूसरा महीना यानि कि फरवरी आने वाला है। ऐसे में अगर धार्मिक दृष्टिकोण के अनुसार देखें तो ये महीना काफी ज्यादा अहम माना जा रहा है। इसके पीछे कि मुख्य वजह है कि फरवरी के महीने में ही फाल्गुन कि शुरुआत हो जाती है।

वहीं, हिन्दू धर्म के पंचांग के अनुसार देखें तो इस बार फरवरी के महीने में बहुत सारे महत्वपूर्ण त्योहार धूम धाम से मनाए जाएंगे। उदाहरण के तौर पर देखें तो जया एकादशी, वसंत पंचमी, माघ पूर्णिमा, महाशिवरात्रि समेत फाल्गुन माह समेत माघ पूर्णिमा।

देख लें फरवरी के महीने में व्रत त्योहारों कि सूची (February Festivals List 2025)

• 1 फरवरी को गणेश जी कि जयंती और विनायक चतुर्थी का पर्व धूम धाम के संग मनाया जाएगा।

• 2 फ़रवरी को वसंत पंचमी है। इस दिन माँ सरस्वती जी कि विधि विधान से पूजा कि जाती है।

• 3 फ़रवरी को सकन्द षष्ठी का त्यौहार धूम धाम से मनाया जाएगा।

• 4 फरवरी को वहीं नर्मदा जयंती और रथ सप्तमी है।

• 5 फ़रवरी को मासिक दुर्गा जी कि अष्टमी है।

• 8 फ़रवरी को माघ महीने के शुक्ल पक्ष में जया एकादशी का त्यौहार मनाया जाएगा।

• 9 फ़रवरी को प्रदोष व्रत है। इस दिन सांयकाल में भगवान शिव जी और पार्वती माँ कि उपासना कि जाती है।

• 13 फरवरी को फाल्गुन का महीना प्रारम्भ होगा। साथ ही इस दिन ललिता जयंती भी है।

*18 फरवरी को यशोदा जयंती है।

• 20 फ़रवरी को शबरी जी कि जयंती और कलाष्टमी का त्यौहार मनाया जायगा।

* 21 फ़रवरी को जानकी जी कि जयंती है।

• 24 फरवरी को फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष कि जया एकादशी व्रत रखा जाएगा।

* 27 फरवरी को फाल्गुन अमावस्या है।

• 26 फरवरी को महाशिवरात्रि है और ये त्यौहार पूरे देश भर में धूम धाम के साथ मनाया जाता है।

अब जान लें फ़रवरी के महीने में कौन से ग्रह करेंगे किस राशि में परिवर्तन :

• 12 फरवरी को सूर्य ग्रह कुम्भ राशि में परिवर्तन करेंगे।

• 11 फरवरी को बुध ग्रह कुम्भ राशि में परिवर्तन करेंगे।