भारत में इस वित्त मंत्री में कभी बजट नहीं किया पेश, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली: 1 फरवरी 2025 के दिन वित्त मंत्री बजट को पेश करने की तैयारी कर रही है। इस बजट से लोगों की काफी ज्यादा उम्मीद बढ़ चुकी है। वित्त मंत्री के अहम काम में से एक होता है साल का बजट पेश करना। लेकिन अगर वित्त मंत्री बजट पेश ही न करें तो कितना अजीब लगेगा। आपको लग रहा होगा कि ये कैसे संभव है। जवाहरलाल नेहरू के वित्त मंत्री को एक बार बजट लाने का मौका नहीं दिया गया। कहा जाता है कि इसके पीछे कुछ अहम वजह रही थी।

भारत का बजट लोगों के लिए अहम दस्तावेज समझा जाता है। ये प्रति वर्ष वित्त मंत्री द्वारा बनाई गई नीतियों को पेश करता है। ये कई तरह की प्राथमिकता को उजागर करने में अहम भूमिका निभाता है। क्या आपको मालूम है कि भारत में एक ऐसा भी वित्त मंत्री रहा है तो जिन्होंने कार्यभार संभालने के बावजूद बजट को पेश नहीं किया। हम केसी नियोगी की बात कर रहे हैं।

बहुगुणा भी नहीं कर सके बजट को पेश

उनके अलावा एच.एन. बहुगुणा भी उन वित्त मंत्री की सूची में शामिल हैं जो बजट को पेश नहीं कर सके थे। बहुगुणा ने 1979 के दौरान वित्त मंत्री के तौर पर जिम्मेदारी संभाल लिया था। लेकिन कुछ समय गुजरने के बाद से ही निजी वजह को लेकर उन्होंने इस्तीफा सौंप दिया था।

बजट पेश न करने के पीछे क्या थी वजह

केसी नियोगी ने लगभग 4 महीने तक कार्यकाल संभाला था। इस दौरान उनको बजट पेश करने का अवसर नहीं मिला था। वहीं उनके बाद जाॅन मिथाई ने 1950 में भारत का पहला बजट पेश किया था। नियोगी का कार्यकाल कुछ खास बड़ा नहीं रहा था लेकिन उनकी भारतीय वित्तीय की नींव को मजबूत बनाने में अहम रोल निभाया। इसकी मदद से अर्थव्यवस्था को एक अहम दिशा भी आसानी के साथ मिली थी।