EPFO से जुड़ा ये काम हो जाएगा आसान, चेक करें जानकारी

नई दिल्ली: बैंक खाते और यूनिवर्सल अकाउंट नंबर को आधार से लिंक करना है तो इसकी अंतिम तिथि 15 फरवरी तय की गई है। पहले यह डेडलाइन 15 जनवरी हुआ करती थी। इस अंतिम तिथि को कई बार बढ़ाया जा चुका है। वहीं कर्मचारियों की बात करें तो उनको किसी भी हाल में 15 फरवरी तक कर्मचारियों से जुड़ा हुआ ये काम निपटाना होता है नहीं तो उनकी दिक्कत हो सकती है। ईपीएफओ सदस्यों के लिए यूएएन नंबर जरूरी होता है। उसको नहीं जोड़ा गया तो आपको पीएफ खाते से जुड़े हुए काम पूरी तरह से अटकने लगते हैं। यह नंबर 12 अंकों का रहता है।

जब कर्मचारी एक जगह से दूसरी जगह पर ट्रांसफर हो जाते हैं तो तब ये नंबर एक ही होता है। पीएफ खाते में आसानी के साथ ट्रांसफर कर सकते हैं। कर्मचारी से जुड़े काम को निपटाया जा सकता है। जैसे पीएफ खाते को मैनेज करना, स्टेमेंट को चेक करना, स्टेटमेंट डाउनलोड करना पैसे ट्रांसफर या फिर आनलाइन अप्लाई करना भी शामिल किया गया। इसके अलावा आधार और अपनी जानकारी को आसानी से अपडेट कर सकते हैं।

यूएएन को आधार से लिंक करने का तरीका

कर्मचारी दो तरीके साथ ही यूएएन को आधार से लिंक कर पाएंगे।
सबसे पहले आप ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद ईकेवाईसी पोर्टल पर क्लिक कर सकते हैं।
अब इसके बाद यूएएन और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
इसके बाद आप ओटीपी पर क्लिक करें।
अपना आधार नंबर दर्ज करने के लिए आधार लिंक हो जाता है।
सबसे पहले आपको मोबाइल फोन में उमंग ऐप डाउनलोड कर इंन्सटाॅल करें।
अब आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लाॅगिन करना होगा।
इसके बाद आपको ईपीएफओ सर्विस के विकल्प पर जाना होता है।
अब आधार साइडिंग के विकल्प पर क्लिक करें।
यूएएन नंबर पर ओटीपी दर्ज करना होता है।

अगर आपको आधार को यूएएन नंबर से लिंक करने में किसी तरह की समस्या आती है तो ईपीएफओ की हेल्पलाइन पर काॅल कर जानकारी ले सकते हैं।