Holi Date 2025: प्रत्येक वर्ष फाल्गुन महीने कि पूर्णिमा तिथि के खास दिन होली का त्यौहार धूम धाम से मनाया जाता है। होली के त्यौहार कि खास बात ये भी हैँ कि इस दिन सभी तरह के लड़ाई – झगड़े और गिले सिकवे भुला कर एक दूसरे के रंग लगाते हैँ और उनसे गले मिलते हैँ। सनातन धर्म में होली के त्यौहार को खास महत्व आज से नहीं बल्कि सदियों से ही दे रखा गया है।
अगर पौराणिक मान्यता के अनुसार मानें तो जो राक्षसों के राजा हिरणकश्यप थे उनके कहने पर उनकी बहन होलिका ने प्रहलाद को अपनी गोद में बैठाया फिर आग में प्रवेश कर गईं। परन्तु भगवान विष्णु जी कि विशेष कृपा के चलते प्रहलाद को एक खरोच तक नहीं आई और होलिका वहीं ज़ल कर राख़ हो गई। कहते हैँ तभी से ही अच्छाई कि ख़ुशी में रंगों के त्यौहार होली के एक दिन पहले होलिका दहन मनाया जाने लगा था।
जान लें कि साल 2025 में कब मनाई जाएगी होली?
साल 2025 में 14 मार्च के दिन धूम धाम से होली का त्यौहार मनाया जाएगा। वहीं, प्रत्येक जगह में होली को विभिन्न -विभिन्न नामों से जाना जाता है। जैसे कि धुलेण्डी, धूलिवंदन, दोल, फागुआ आदि।
यह भी पढ़ें: प्रदोष व्रत के दिन दान करें इन चीजों को, शिव जी कि कृपा से हर समस्याएं हो जाएंगी दूर!
जान लें होलिका दहन 2025 शुभ मुहूर्त?
हिन्दू में पंचांग के अनुसार फाल्गुन महीने कि पूर्णिमा तिथि कि शुरुआत 13 मार्च कि सुबह 10 बज कर 35 मिनट से होगी। साथ ही इसकी समाप्ति 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: उधार देते समय भूल कर भी न करें ये काम, वरना जीवन भर नहीं मिलेगा धन!
होलिका दहन का त्यौहार होली से एक दिन पहले 13 मार्च 2025 को मनाया जाएगा। होलिका दहन के अगर शुभ मुहूर्त कि बात करें तो 13 मार्च कि रात्रि 11:26 मिनट से लेकर के 14 मार्च कि आधी रात 12 :48 मिनट तक रहेगा। वहीं, रंगों का त्यौहार होली 14 मार्च को धूम धाम के संग मनाई जाएगी।