Mahila Samriddhi Yojna: दिल्ली सरकार द्वारा जल्द ही महिला समृद्धि योजना की शुरुआत होने वाली है। इसके तहत महिलाओं के खाते में हर महीने 2500 रूपये की आर्थिक सहायता सीधा महिलाओं के खाते में ट्रांसफर होगी। यह योजना खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है जो आर्थिक तौर पर कमजोर हैं।
जिनके पास भी आय का स्रोत, सरकारी नौकरी या फिर पेंशन की सुविधाएं मौजूद नहीं है उनको इसका लाभ दिया जाएगा। इस योजना का ऐलान प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चुनाव के समय किया गया। इसको शुरू करने को लेकर दिल्ली सरकार ने काफी तैयारी की है।
माना जा रहा है कि 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर इसकी पहली किस्त जारी होनी है। इसके लिए महिलाओं को हर महीने 2500 चाहिए तो आपको हर समय जरूरी दस्तावेज तैयार करना पड़ता है। नहीं तो आपको इस योजना का फायदा नहीं होगा। आइए जान लेते हैं कि किन दस्तावेज की जरूरत होती है।
महिला समृद्धि योजना का जानें उद्देश्य
महिला समृद्धि योजना का खास उद्देश्य गरीब महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के अलावा सामाजिक और आर्थिक तौर पर सुधार लाने का रखा गया है। यह योजना की मदद से महिलाओं को मजबूत करती है, बल्कि आत्मनिर्भर बनाने में सहायक साबित होती है। सरकार की इस योजना के दौरान पारदर्शिता और सुनिश्चितता को लेकर कड़े नियम पर निर्देश जारी हुआ है।
यह योजना महिलाओं के लिए होती है जो परिवार वालों से संबंधित रहती है। इनकी आमदनी भी एक निश्चित सीमा के नीचे होना जरूरी होता है।
महिला समृद्धि योजना में इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
आधार कार्ड- यह पहचान सत्यापन के लिए अहम होती है।
बैंक खाता- 2500 रूपये की राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाती है।
आय प्रमाण पत्र- इस योजना के अनुसार साबित करना होता है कि महिलाएं गरीब परिवार से संबंधित होती हैं। कई बार आय प्रमाण पत्र की मदद से इसको सत्यापित करना होगा।
राशन कार्ड- राशन कार्ड भी पात्रता सत्यापन में साबित होने लगता है।
8 मार्च को पहली किस्त होगी जारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान कर दिया कि 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर योजना की पहली किस्त जारी होगी। इस योजना का लाभ लेना है तो महिलाओं को समय रहते हुए जरूरी दस्तावेजों को तैयार करना चाहिए।