Women Personal Loan Scheme: आज के समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। कई महिलाएं ऐसी हैं जो खुद का व्यवसाय शुरू करके अपना और अपने परिवार का खर्च उठा रही हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि महिलाओं को किसी काम के लिए लोन की जरूरत पड़ती है और महिलाएं अक्सर ज्यादा ब्याज पर लोन लेती हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है। इस परेशानी को दूर करने के लिए सरकार ने महिला पर्सनल लोन योजना शुरू की है।
इस योजना के तहत सरकार जरूरतमंद महिलाओं को कम ब्याज पर पर्सनल लोन दे रही है। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आज की यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। आज हम आपको महिला पर्सनल लोन से जुड़ी पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।
आइए जानते हैं कौन आवेदन कर सकता है और कितना ब्याज देना होगा। कितना ब्याज देना होगा और कितने समय के लिए मिलेगा लोन सरकार द्वारा शुरू की गई महिला पर्सनल लोन योजना के तहत मिलने वाले लोन पर महिलाओं को 10 से 30% के बीच ब्याज देना होगा। यह ब्याज दर अलग-अलग बैंकों के आधार पर अलग-अलग होगी। इस योजना के तहत आप 3 से 5 साल का लोन ले सकते हैं।
कौन कर सकता है loan के लिए अप्लाई
महिला पर्सनल लोन योजना के तहत सिर्फ भारतीय महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।
महिला की उम्र 21 से 58 साल के बीच होनी चाहिए।
आवेदक महिला की न्यूनतम सैलरी 15000 प्रति महीना होनी चाहिए।
आवेदन करने वाली महिला को अपने कारोबार के पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट जमा करना होगा।
कौन से डॉक्यूमेंट लगेंगे
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक स्टेटमेंट
- निवास प्रमाण पत्र
- कारोबार से जुड़ी जानकारी दर्ज करानी होगी।
कैसे कर सकते हैं आवेदन
महिला पर्सनल लोन के तहत आवेदन करने के लिए महिलाएं ऑनलाइन प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो कर सकती हैं:
- सबसे पहले महिला को अपने फोन में इंस्टेंट लोन एप्लीकेशन डाउनलोड करना होगा।
- यहां एप्लीकेशन में पिन कोड और ओटीपी डालकर मोबाइल नंबर को वेरिफाई करना होगा।
- इसके बाद आधार नंबर पैन नंबर जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।
- अब आपको यह जानकारी देनी होगी कि आप कितना लोन लेना चाहते हैं।
- इसके बाद आपको सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा और अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म जमा करना होगा।