नई दिल्ली: ईरान तेल निर्यात के लिए पुरे विश्व में प्रसिद्ध है। ईरान के पास अज़रबैजान के नफ़्तालान में दुनिया का प्रतिष्ठित स्वास्थ्य केंद्र है। यहां बाथ ट्रीटमेंट के लिए लोग बाहर के देशों से भी यहां पहुंचते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यहां कच्चे तेल से नहाने से कई बीमारियां दूर हो जाती हैं। दुनिया भर से लोग यहां कच्चे तेल से स्नान करने आते हैं।
इन बिमारियों का इलाज
यहां त्वचा, तंत्रिका रोग और जोड़ों के दर्द का इलाज किया जाता है। इसके लिए कच्चे तेल का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है, लेकिन लोग इससे नहाना पसंद करते हैं। इसके लिए मरीज को 130 लीटर क्रूज़ ऑयल से भरे बाथ टब में 40 डिग्री के तापमान पर नहलाया जाता है।
लोगों का मानना
लोगों का कहना है कि इससे उनकी हड्डियों को काफी आराम मिला, लेकिन तेल में मौजूद केमिकल के कारण उन्हें काफी समय तक नहाने से मना कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि मरीज को दिन में एक बार कच्चे तेल से नहाने की सलाह दी जाती है और वह भी सिर्फ 10 मिनट के लिए। इसके लिए डॉक्टर 10 दिन का कोर्स करने की सलाह देते हैं।
खतरनाक तरीका
ये तरीका जितना ज्यादा लोगों को पसंद आ रहा है ये उतना ही खतरनाक हो सकता है. लोग इस तेल में लंबे समय तक बैठने की इच्छा जाहिर करते हैं। लेकिन उन्हें ऐसा करने की इजाज़त नहीं है. ऐसा माना जाता है कि तेल में कई तरह के रसायन मौजूद होने के कारण इससे लंबे समय तक नहाने से शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ज्यादा देर तक नहाने से मौत भी हो सकती है.