Late Night Dinner Side Effects: गांव कि लाइफस्टाइल तो आज भी वैसी ही है कि सूर्यास्त होतें ही जल्दी खाना खा लेना, लेकिन जहाँ बात करें शहर कि तो यहाँ सब कुछ बदल चुका है। शहर में लेट नाईट डिनर का ट्रेंड चल रहा है, खाना देर से खाके देर से सोना और सुबह देर से जगना। वहीं, कभी कभार के लिए तो ये ठीक है परन्तु अगर रोजाना ही शहर के इस लाइफस्टाइल को अपनाया जाए तो कई गंभीर बीमारियां पैदा हो सकती हैँ। ऐसे में ये जानना बहुत जरूरी है कि रात में कितने बजे तक खाना खा लेना चाहिए।
सबसे पहले तो ये जान लें कि क्या है रात में देर से खाना खाने से होने वाले ये बड़े नुकसान :
*बढ़ जाता है हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा
जो भी लोग लेट नाईट डिनर करते हैँ उन लोगों कि दिल कि बीमारी का खतरा लगभग दो गुना तक अधिक बढ़ जाता है। इसलिए रात में डिनर हमेशा समय से ही करना चाहिए।
• नींद न आने कि होने लगती है समस्या
जो लोग रात में देर से खाते हैँ और देर से सोते हैँ उन्हें कुछ समय के बाद ये समस्या आने लगती है कि नींद ही नहीं आ रही है। वहीं, ये समस्या इसलिए भी होती है कि पेट में भारी पन महसूस होता है क्योंकि खाना डाइजेस्ट होने में दिक्क़तों का सामना करना पड़ता है। इससे पूरे दिन बैचेनी सी रहती है।
• बढ़ जाता है डायबिटीज का खतरा
जिन भी लोगों का थोड़ा सा भी शुगर लेवल हाई रहता है, उन्हें समय से ही डिनर करने का ट्राई करना चाहिए। क्योंकि अगर खाना देर से खाते हैँ तो ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।
• इम्युनिटी हो जाती है वीक
जो भी लोग देर रात तक डिनर करते हैँ उनकी इम्युनिटी धीरे – धीरे करके लो होती जाती है। वहीं, मोटापे बढ़ने और पेट से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों के बढ़ने का खतरा भी दो गुना तक अधिक बढ़ जाता है। वहीं, केलोरी बर्न कि प्रक्रिया भी स्लो हो जाती है। इसलिए लेट नाईट डिनर को अवॉयड करना चाहिए।
जानें कि कितने बजे तक कर लेना चाहिए डिनर:
रात के समय आपको खाना 7 बजे से लेकर के 8 बजे तक के बीच कभी भी खा लेना चाहिए। वहीं, खाना खाने के तुरंत बाद सोने कि भूल नहीं करना चाहिए। वहीं, खाना खाते समय या इसके तुरंत बाद कभी पानी नहीं पीना चाहिए। जितना हो सके पहले ही पानी पी लें।