नई दिल्ली: रमजान, ईद और होली को देखते हुए हर जगह सख्ती बरती जा रही है। आने वाले त्योहारों को देखते हुए प्रशासन भी अपने काम में जुटा हुआ है। रमजान मुसलमानों का पवित्र महीना है और इस बार रमजान (Ramadan) का दूसरा शुक्रवार 14 मार्च को है और होली भी उसी दिन है। होली और शुक्रवार एक साथ पड़ने की वजह से रमजान के दूसरे शुक्रवार की नमाज का समय बदल दिया गया है। इस संबंध में मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने नमाज के समय में बदलाव को लेकर एडवाइजरी जारी की है।
कमेटियों से अपील की
नई एडवाइजरी में जुमे की नमाज का समय एक घंटा बढ़ा दिया गया है। मौलाना फिरंगी महली ने बताया कि इस साल होली और जुमे एक ही दिन यानी 14 मार्च को पड़ रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए और अपने देश की गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखने के लिए इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया फिरंगी महल, लखनऊ ने एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने सभी मुसलमानों और मस्जिद कमेटियों से अपील की है कि जुमे की नमाज जो 12:30 से 1 बजे तक होती है, उसे एक घंटा बाद अदा किया जाए ताकि होली मनाने वालों को कोई परेशानी न हो। इसके साथ ही नमाज के लिए निकलने वाले लोग रंगों से दूर रहें।
बचपन से पालन करते आ रहे
संभल सीओ अनुज कुमार चौधरी द्वारा होली और जुमा (शुक्रवार) को दिए गए बयान पर अयोध्या भूमि विवाद मामले के पूर्व वादी इकबाल अंसारी ने कहा कि होली, दिवाली ऐसी परंपराएं हैं, जिनका हम बचपन से पालन करते आ रहे हैं। हम बचपन से ही खुशी-खुशी होली खेलते आए हैं। आज मैं साधुओं के साथ होली खेलता हूं। यह अलग समय है, अयोध्या के लोग बाहर निकलकर एक साथ होली खेलते हैं। हिंदू और मुसलमान दोनों होली खेलते हैं। रंगों को लेकर हमारे मन में कोई संशय नहीं है।
ये भी पढ़ें: Women’s Day 2025: महिला सांसद किस राज्य और पार्टी में सबसे ज्यादा हैं, जानें यहां…