अक्सर आपने सुना होगा कि कई देशों में महिलायें इनर वियर आपने विदेश में समुद्र तट पर बिकनी पहने महिलाओं की कई तस्वीरें देखी होंगी। इन महिलाओं को देखकर कई लोगों को बिकिनी पहनकर फोटो खिंचवाने का शौक है। अगर आप भी विदेश घूमने और बिकिनी पहनकर पोज देने का प्लान बना रही हैं तो आपको कुछ देशों के नियमों के बारे में पता होना चाहिए। कई देशों में महिलाएं को बिकनी पहनने पर रोक है। तो चलिए जानते है इनके बारे में सबकुछ।
स्पेन का बार्सिलोना
स्पेन का बार्सिलोना शहर बेहद खूबसूरत है और यहां हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। इस देश ने 2011 में बार्सिलोना और मालोर्का की सड़कों पर बिकनी पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया था। केवल समुद्र तट या आस-पास की जगहों पर बिकनी पहनने की अनुमति है। ऐसा न करने पर जुर्माना लगाया जाता है.
संयुक्त अरब
संयुक्त अरब अमीरात इस्लामी कानून के अनुसार चलता है। यहां भी बिकिनी या शॉर्ट्स पहनने पर प्रतिबंध है। यहां के समुद्रतटों पर सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी छोटे कपड़े नहीं पहन सकते।
स्विट्जरलैंड
स्विट्जरलैंड के जिनेवा में भी बिकिनी पहनने पर बैन है. यहां घुटनों से ऊपर स्विम सूट पहनना भी मना है।
क्रोएशिया
क्रोएशिया के खूबसूरत द्वीप हवार में भी महिलाओं और पुरुषों के छोटे कपड़े पहनने पर प्रतिबंध है। ऐसा करते पकड़े जाने पर आर्थिक दंड लगाया जाता है.